भरी अदालत में मुकदमा जीतने के बाद जज साहब ने बुजुर्गों को बधाई देते हुए कहा- बाबा आप जीत गए! बुजुर्ग किसान ने कहा- भगवान आपको तरक्की दे कि आप दरोगा हो जाओ!
यह सुनते ही पेशकार बोला- ‘अरे बाबा’ जज दरोगा से बहुत बड़े होते हैं!
बुजुर्ग किसान ने कहा- हमारी नजर में तो दरोगा बड़े हैं!
पेशकार बोला वह कैसे?
बुजुर्ग जवाब दिया –आप तो मुकदमा खत्म करें मां 10 साल लगाई दियो! जबकि दरोगा जी शुरू में ही कह रहे थे पांच हज़ार दे दो तो दो दिन में मामला रफा-दफा हो जाए!
अब बताओ कौन बड़ा!
……………….
स्कूल के स्विमिंग ट्रिप में जब एक बच्चे का तौलिया चोरी है गया तो दूसरे दिन उसके पापा स्कूल पहुँचे और गुस्से में क्लास टीचर से बोले –
“कितने चोर हैं! मेरे बेटे के साथ पढ़ने वाले आपकी क्लास के बच्चे! बताइए, मेरे बेटे का तौलिया ही चुरा लिया। यही संस्कार देते हैं आप बच्चों को?”
क्लास टीचर : ऐसा नहीं है सर। गलती से किसी बच्चे के बैग में चला गया होगा। हम पता करेंगे। आप तौलिये की कोई पहचान बताइए।
बच्चे के पापा : सफेद रंग का था।
क्लास टीचर : सफेद रंग के तौलिये तो कई बच्चों के पास थे। कोई और पहचान बताइए।
बच्चे के पापा : उस पर “इण्डियन रेलवे” छपा हुआ था।
……………………
एक आदमी सन्डे को डॉक्टर के पास गया…
आदमी : डॉक्टर साहेब मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नही..
हर समय चिड़चिड़ करती रहती है,
मेरी ज़रा भी नही सुनती..
क्या आप उसे शांत कर सकते है ?
डॉक्टर : ( गहरी साँस लेकर )अबे यह सब इतना आसान होता तो क्या मैं सन्डे को क्लिनिक खोल कर बैठता…







