Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    दीक्षान्त में आनन्दी बेन का अभिनव प्रयोग

    By September 4, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 622
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के दीक्षांत समारोह गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित हुआ। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने इसमें एक अभिनव प्रयोग किया। उन्होंने चालीस बच्चों को भी इस समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया था। जिससे वह दीक्षान्त समारोह को देखें, समझें और भविष्य में अच्छा बनने की प्रेरणा लें। आनन्दी बेन का यहां संबोद्धन भी उपाधि लेने वाले चिकित्सकों, विद्यर्थियो और बच्चों के लिए प्रेरणादायक था।
    उन्होंने कहा कि उपाधि प्राप्त करने वाले चिकित्सकों को गरीब और कमजोर वर्ग तथा ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिये ग्रामीण क्षेत्रों एवं मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य कैम्प लगाने का आह्वान किया। चिकित्सक कम से कम दो वर्ष अपनी सेवायें ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदान करें। जो चिकित्सक सुदूरवर्ती गांवों में सेवा नहीं करना चाहते, जो अधिक अनुभव प्राप्त करने के लिये विदेश जाते हैं उन्हें अपनी मातृभूमि के साथ बंधन बनाये रखना चाहिये। क्योंकि देश ने उनकी शिक्षा पर निवेश किया है।
    सामाजिक उत्तरदायित्व को समझते हुये गांव गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायें। स्वस्थ व्यक्ति ही देश के विकास में अपना योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में अनुसंधान पर निरन्तर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रदेश की जनता इस संस्थान से उच्चकोटि की चिकित्सा सेवाओं की अपेक्षा करती है। चिकित्सा सेवा में मानवीयता के उच्चतम मापदण्ड अपनायें। रोगी के स्वस्थ होने के लिये चिकित्सक का सहृदय होना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले तीन वर्षों में पचहत्तर  नये कालेजों के खोलने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने भी प्रदेश में  चौदह नये मेडिकल कालेज खोलने के प्रस्ताव भेजे हैं। नये मेडिकल कालेज खुलने से देश एवं प्रदेश में चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इस निर्णय से उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलेगी।
     प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष दो हजार पच्चीस तक भारत को टीबी रोग से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। संस्थान अपने आसपास के गांव को गोद लेकर टीबी मुक्त बनाने के यज्ञ में आहुति दे। दैनिक जीवन में कुछ समय निकालकर सामाजिक सरोकार से संबंधित कार्यों में सहभागी बनें। आसपास के गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिये प्रेरित करें, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें, स्वच्छता का ध्यान रखें, पौधे रोपित करें, प्लास्टिक का कम प्रयोग करें, पानी का कम से कम प्रयोग कर जल संरक्षण पर ध्यान दें आदि ऐसे अनेक सामाजिक कार्य हैं, जिनको करने से जहां आपको आत्म-संतोष होगा तो वहीं आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण भी उपलब्ध होगा। जब स्वच्छ वातावरण होगा तो बीमारियाँ भी कम होंगी।
    चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने संस्थान की ख्याति बढ़ाने के लिये सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। यहां से कोई मरीज बिना इलाज के नहीं लौटना चहहिये।  चिकित्सक विनम्रता, परोपकार और सदाचार का ध्यान रखें। आम व्यक्ति चिकित्सक को भगवान समझता हैं इस विश्वास को बनाये रखें। दूसरों के हित से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। काम के बोझ के बावजूद संवेदनशील बने रहना चाहिए। उपाधि प्राप्त करने वाले चिकित्सक नई तकनीक के आधार पर आम जनता को लाभ पहुंचाने के प्रति सजग रहें।संस्थान प्रतिवर्ष विशिष्ट चिकित्सक तैयार करता है।

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading