मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस
नई दिल्ली, 04 मई 2019: सीबीआई ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके सहयोगियों ने 11 लड़कियों की कथित रूप से हत्या की थी। जांच एजेंसी ने कहा कि उनके हाथ एक श्मशान घाट से हड्डियों की पोटली भी लगी है।

मीडिया ख़बरों के अनुसार अदालत ने अपने हलफनामे में सीबीआई जांच के दौरान दर्ज पीड़ितों के बयान में 11 लड़कियों के नाम सामने आए और उनके सहयोगी गुड्डू पटेल के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर एक शमशान घाट के एक खास स्थान पर खुदाई की गयी और मौके से हड्डियों की पोटली बरामद हुयी। और इससे साफ़ हुआ की बिहार के मुजफ्फरपुर में कथित रूप से बलात्कार और यौन शोषण किया गया था।
टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान की रिपोर्ट के बाद यह मुद्दा उठाया था, इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने ठाकुर सहित 21 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था इस मामले में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने शुक्रवार को सुनाई की बेंच पीठ ने कहा कि वह आवेदन पर सीबीआई को औपचारिक नोटिस जारी करेगी और एजेंसी 4 सप्ताह के भीतर इसका जवाबदार करेंगे इस मामले में आगे की 6 मई तारीख तय की गयी है।







