Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बहादुर बयानबाजों की कड़वाहट भरी लंतरानी

    By May 15, 2019 इंडिया 2 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 667

    चुनाव के इस दौर में अब लगभग सारे नेता साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना रहे हैं और एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए किसी भी नीचता पर उतरे आ रहे हैं उन्हें इस बात का ज़रा भी फर्क नहीं पड़ता की जनता उनके बारे में क्या सोचेगी, उन्हें तो बस अपने अपशब्द भरे बयानों से चर्चा में रहना पसंद हैं, चाहे वह बयान किसी भी हद तक गलत ही क्यों न हो?

    अब देखिये न चुनाव के इस दौर में चुनाव जैसे-जैसे समाप्ति की ओर जा रहा है, वैसे-वैसे नेताओं के बयान ज्यादा कड़वाहट के साथ जाहिर हो रहे हैं। पांचवें चरण के बाद दुर्भावना और कसैले बोल हर सियासी पार्टी की तरफ से दनादन आ रहे हैं। निजी हमले ज्यादा हो रहे हैं। वैसे जहर बुझे बयान भारतीय चुनाव में पहली बार नहीं दिए जा रहे हैं। पहले भी ओछी टिप्पणियों का हमला हर दल के नेता एक-दूसरे पर कर रहे हैं। हां, इस बार यह ज्यादा भद्दा और सतही रूप से सामने आया है। मुद्दों की बात करने के बजाय राजनीतिक दल और उनके नेता अनर्गल बयानों से विपक्षी नेताओं पर बढ़त बनाने की चेष्टा में हैं।

    हालांकि राजनीति में नैतिकता का पालन करना, दूसरे दल के नेताओं के प्रति सभ्य और सौम्य तरीके से पेश आना और टीका-टिप्पणियों में मर्यादा की सीमा रेखा पार न करना स्वस्थ लोकतंत्र के गुण हैं। मगर अफसोस कि इसे हर दल का नेता बिसरा रहा है या रौंद रहा है। बसपा प्रमुख मायावती का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी की आड़ लेकर उन पर हमला करना कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। किंतु जब इस पर सवाल उठाए जाते हैं तो यही सवाल तेजी से वापस लौटकर आते हैं कि ‘पहले उन्होंने मर्यादा लांघी’। आखिर इस ‘‘हू-तू-तू’ में लोकतंत्र किस कदर जख्मी हो रहा है, इसकी परवाह किसी को नहीं है। कोई किसी को ‘‘वेश्या’ कह रहा है तो कोई ‘‘नीच’ तो कोई इससे भी बदतर शब्दावली का इस्तेमाल कर रहा है।

    यानी गाली-गलौज की एक प्रतियोगिता सी चल पड़ी है। कह सकते हैं कि राजनीति में अभद्र भाषा आहिस्ता-आहिस्ता स्वीकृति की भाषा में बदलती जा रही है। सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रहरी भाषा के स्तर पर सबसे ज्यादा ओछे नजर आ रहे हैं। उनमें अपने पूर्ववर्ती नेताओं के गौरवशाली और विलक्षण अतीत का अंश मात्र भी असर नहीं दिखता है। जब मनभेद के बावजूद पक्ष और प्रतिपक्ष के नेता एक-दूसरे के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते थे। तो कम-से-कम नेताओं को सभ्यता की भाषा कभी नहीं छोड़नी चाहिए।

    बेदाग सांसद या विधायक या पार्टी कार्यकर्ता के रूप में उनकी पूंजी भी तो यही है। असहमति के बावजूद विरोधी नेताओं के प्रति सम्मान का भाव नहीं दिखाने का नतीजा है कि राजनीति और राजनेताओं को लेकर जनता का मन खट्टा होता जा रहा है। यह खाई ज्यादा चौड़ी न हो, इसके वास्ते हर राजनीतिक दलों को अपने आचार-विचार और बोली में हर हाल में संयम बरतनी होगी।

    Keep Reading

    An Era Fading Before Our Eyes: The Legacy of Baberu!

    आँखों के सामने ओझल होता एक युग: बबेरू की वो विरासत!

    Akhilesh issues a stern warning to those vandalizing Baba Saheb's statue: "This is a long battle, and it will be fought with determination."

    बाबा साहेब की मूर्ति खंडित करने वालों को अखिलेश की बड़ी चेतावनी ‘ये लड़ाई लंबी है, मजबूती से लड़ी जाएगी’

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    Chief Minister Yogi Adityanath addresses public grievances during 'Janata Darshan'.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएँ

    Sankat Haran Panchmukhi Hanuman Temple Foundation Day: Bhajans Resound Amidst Sundarkand Recitation; Community Feast (Bhandara) Held.

    संकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस : सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ गूंजे भजन, चला भण्डारा

    The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence

    नोएडा के श्रमिकों का दर्द: 10-13 हज़ार पर 12 घंटे की बंधुआ मजदूरी, अब हिंसा तक पहुंचा प्रदर्शन

    View 2 Comments

    2 Comments

    1. Jim on May 17, 2019 12:44 pm

      Hi, I do think this is an excellent blog. I stumbledupon it 😉 I will return once again since i have book marked it.
      Money and freedom is the best way to change, may you be rich and continue to help others.

      It’s the best time to make some plans for the
      future and it’s time to be happy. I’ve read this post
      and if I could I want to suggest you few interesting things or suggestions.
      Perhaps you could write next articles referring to this article.

      I desire to read even more things about it! These are genuinely enormous ideas in about blogging.
      You have touched some pleasant points here.

      Any way keep up wrinting. http://tagomi.com

      Reply
    2. Dominique on December 30, 2019 6:30 pm

      Greetings! I know this is kind of off topic but I was wondering which blog platform are you using for this site?

      I’m getting tired of WordPress because I’ve had
      issues with hackers and I’m looking at options for
      another platform. I would be great if you could point me in the direction of a good platform.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    An Era Fading Before Our Eyes: The Legacy of Baberu!

    आँखों के सामने ओझल होता एक युग: बबेरू की वो विरासत!

    April 14, 2026
    Saudi Arabia issues a stern warning to the US: Lift the blockade on the Strait of Hormuz, or oil supplies will be cut off! — Trump also faces a massive setback from China.

    सऊदी अरब ने अमेरिका को साफ चेतावनी दी: होर्मुज ब्लॉकेड हटाओ, वरना तेल सप्लाई रुक जाएगी!, ट्रंप को चीन से भी ज़बरदस्त झटका

    April 14, 2026
    Akhilesh issues a stern warning to those vandalizing Baba Saheb's statue: "This is a long battle, and it will be fought with determination."

    बाबा साहेब की मूर्ति खंडित करने वालों को अखिलेश की बड़ी चेतावनी ‘ये लड़ाई लंबी है, मजबूती से लड़ी जाएगी’

    April 14, 2026

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    April 14, 2026
    Chief Minister Yogi Adityanath addresses public grievances during 'Janata Darshan'.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएँ

    April 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading