Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    भारत ने 58 साल बाद तोड़ा इंग्लैंड का गुरूर, 336 रनों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    ShagunBy ShagunJuly 7, 2025 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,764

    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट, एजबेस्टन, बर्मिंघम : भारत ने 336 रनों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    नई दिल्ली। खेल जगत में बीता कल का दिन भारत के नाम रहा। भारत ने इंग्लैंड को बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 336 रन से हरा दिया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। 608 रन के टारगेट का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम मैच के आखिरी दिन 271 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 1986 में लीड्स में अंग्रेजों को इस अंतर से हराया था। शुभमन गिल ने 387 गेंदों में 269 रन की मैराथन पारी खेली, जिसमें कई कीर्तिमान स्थापित किए गए। इस मौके पर यशस्वी जायसवाल ने 87 रनों की शानदार पारी खेली, जिसने भारत को शुरुआती झटकों से उबारा।

    भारत ने बर्मिंघम में 58 साल में पहली जीत हासिल की है। बारिश के कारण पांचवें दिन का खेल देरी से शुरू हुआ, आकाश दीप ने इंग्लैंड को शुरुआत में ही दो झटके। दिए। इसके बाद बेन स्टोक्स ने जैमी स्मिथ के साथ 70 रनों की साझेदारी कर डाली। वॉशिंगटन सुंदर ने स्टोक्स को आउट किया। भारत ने शेष चार विकेट लिए और मैच समाप्त कर दिया। आकाश दीप ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पारी में छह विकेट लिए आकाश ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे। मो सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला। इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में क्रिस वोक्स (7), जैमी स्मिथ ( 88 ), जोश टंग (2) और ब्रायडन कार्स ( 38 ) के विकेट गंवाए। शोएब बशीर 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।

    शुभमन गिल का रहा ऐतिहासिक प्रदर्शन:

    शुभमन गिल ने इस टेस्ट में 430 रन (269 और 161) बनाए, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक टेस्ट मैच में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं, जिसने सुनील गावस्कर के 1971 के 344 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गिल टेस्ट इतिहास में ग्राहम गूच (456 रन, 1990) के बाद एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। गिल पहले भारतीय बने, जिन्होंने एक टेस्ट में 400+ रन बनाए। वह सुनील गावस्कर के बाद दूसरे भारतीय बने, जिन्होंने एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में 150+ रन बनाए। गिल ने इस सीरीज की चार पारियों में तीन शतक (एक दोहरा शतक सहित) बनाए, जो विदेशी धरती पर एक रिकॉर्ड है।

    Shagun

    Keep Reading

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading