नई दिल्ली, 06 जुलाई 2019: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम बजट को देश के लोगों की आशा, आकांक्षा और विास पर आधारित बताते हुए कहा कि इससे गरीब को बल और युवाओं को बेहतर कल मिलेगा।
मोदी ने कहा कि बजट आशा और उम्मीदों से भरा हुआ है और इससे यह विास मिलता है कि देश की दिशा और गति सही है। बजट को 21 वीं सदी की
आकांक्षाओं पर आधारित बताते हुए उन्होंने कहा कि यह लोगों के सपनों को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। सरकार ने गरीब-किसान-दलित-पीड़ित-शोषित-वंचित को सशक्त करने के लिए चौतरफा कदम उठाए हैं। अब अगले 5 वर्षों में यही सशक्तीकरण उन्हें देश के विकास का पावरहाउस बनाएगा।
देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने सपने को पूरा करने की ऊर्जा इसी पावरहाउस से मिलेगी।







