Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    11 हजार करोड़ बकाया दिलाकर सरकार बिजली दर बढ़ोत्तरी से दिला सकती है निजात?

    By July 30, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 491

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष मिले ऊर्जा मंत्री से, सौंपा लोकमहत्व ज्ञापन

    लखनऊ,30 जुलाई 2019: प्रदेश की बिजली कम्पनियों द्वारा जहां एक तरफ बिजली दरों में व्यापक बढ़ोत्तरी कराने की लगातार लाबिंग की जा रही है और विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली दरों पर कल अन्तिम सुनवाई बनारस में होगी। वहीं दूसरी तरफ उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद बिजली दर बढ़ोत्तरी को रोकने के लिये अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और नियामग आयोग से लेकर सरकार तक अपनी घेराबंदी शुरू कर दी है। उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात के दौरान आज कहा कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कम्पनियों पर उदय के तहत निकल रहा है 11852 करोड़। ऐसे में बिजली दरों में नहीं हो सकती वृद्धि फिर भी पावर कार्पोरेशन वृद्धि कराने पर आमादा, जबकि उसके पास अनेकों उपाय हैं उपलब्ध।

    बिजली दर बढ़ोत्तरी न होने पाये को लेकर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने आज प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा से शक्ति भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और विस्तार से चर्चा की।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने ऊर्जा मंत्री के सामने अपने लोक महत्व ज्ञापन के माध्यम से यह प्रस्ताव रखा कि प्रदेश की बिजली कम्पनियों का सरकारी विभागों पर बिजली का लगभग 11 हजार करोड़ रू0 बकाया है। यदि उसको सरकार दिला दे तो बिजली दरों में बढ़ोत्तरी की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वर्तमान में इसी प्रकार तकनीकी व वाणिज्यिक हानियां जो उप्र में बहुत ज्यादा हैं उस पर भी अंकुश लगाकर बिजली दर बढ़ोत्तरी से बचा जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिजली कम्पनियों का गैप केवल इसलिये बढ़ रहा है क्योंकि महंगी बिजली खरीद व फिजूल खर्ची की वजह से बिजली कम्पनियों के खर्चे बढ़़ गये है। ऐसे में बिजली कम्पनियों की अक्षमता का खामियाजा किसी भी हालत में प्रदेश की जनता पर नहीं पड़ना चाहिए। उपभोक्ता परिषद ने अनेकों तथ्य रखते हुए घरेलू बीपीएल ग्रामीण किसानों की बिजली दरों में कोई भी बढ़ोत्तरी न करने की मांग उठायी और सरकार से यह अपेक्षा की कि सरकार पूरे मामले पर हस्तक्षेप करे।

    प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा ने उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को यह आश्वासन दिया कि सरकार पूरे मामले पर नजर बनाये हुए है। सरकार हर वह उपाय करने के लिये संकल्पित है, जिसमें गरीब बीपीएल किसान का हक सुरक्षित बना रहे। सरकार उपभोक्ता परिषद के सभी प्रस्तावों पर गम्भीरता से विचार करेगी।

    #उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading