Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    शराब चीज़ ही ऐसी है जो ना छोड़ी जाये..

    By May 2, 2020Updated:May 3, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 615

    कोरोना काल में काल ना बन जाये सिगरेट, गुटखा और शराब

    • नवेद शिकोह, 8090180256

     

    मैं क़सम खाता हूं कि पीने के बाद सोशल डिसटेंसिंग का ध्यान रखुंगा। शराबियों ने जब इस तरह की कसमें खायीं तो सरकार ने शराब, सिगरेट-तंबाकू बिकने की इजाजत दे दी। फिर नतीजा ये हुआ कि एक शराबी नशे के आलम में सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ते हुए पकड़ा गया। मजिस्ट्रेट ने शराबी से कहा कि तुमने तो कसम खायी थी कि पीने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग नहीं तोड़ेगे !

    शराबी ने मजिस्ट्रेट को जवाब दिया – साहब जब मैं होश मे था तब ये कसम खायी थी, और अब नशे में मैंने सोशल डिसटेंसिंग का उल्लंघन किया है। मजिस्ट्रेट साहब नशे में और होश में बड़ा अंतर है। जितना अंतर सिगरेट-तंबाकू और शराब का टैक्स मिलने और ना मिलने वाली सरकारों में होता है।

    कुछ इस तरह के चुटकुले सोशल मीडिया में वायरल होने लगे हैं। लॉकडाउन-2 के बाद चार मई से जब लॉकडाउन 3 शुरु होगा तो ध्रूमपान करने और शराब पीने वालों को राहत मिलेगी। देश के ग्रीन जोन वाले जिलों में पान,सिगरेट और गुटखा-तंबाकू की दुकानें खुल़ेगी। देशी शराब के ठेके और शराब की दुकाने भी खुलने का रास्ता साफ हो गया है। गृह मंत्रालय के इस फैसले के बाद कहीं खुशी कहीं ग़म का माहौल है। लॉकडाउन में शराब, गुटखा- तंबाकू और सिगरेट पर पूर्णतया पाबंदी से महिलायें बेहद खुश थीं। अब दुखी हैं। खासकर पत्नियों में ज्यादा बेचैनी है। उन्हें डर है कि अब घर में बैठकर उनके पति शराब पियेंगे। कोरोना काल में काल बनने के खतरे वाली सिगरटों के धुएं से घर में घुटन पैदा होगी। दीवारों पर पान-गुटखे के दाग लगेंगे। घर में शराब का नशा आतंक भी पैदा कर सकता हैं। वहीं दूसरी और बिना नशे के बिलबिला रहे शराब-तंबाकू के करोड़ों नशेड़ी चार मई का बेसब्री से इंतेज़ार कर रहे हैं।

    कयास लगाये जा रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि बेचारे रेड और यलो जोन वाले पलायन कर ग्रीन जोन की तरफ भागने की भगदड़ ना मचा दें। एक मई की शाम गृह मंत्रालय द्वारा थर्ड लॉकडाउन की गाइड लाइन आने के बाद लोग अपने-अपने अंदाज में इसपर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं-

    पढ़ाई छूट जाये, भगवान छूट जायें,अल्लाह छूट जायें, कमज़ोर नज़रों का ज़रूरी चश्मा टूट जाये,गरीब, मजदूर अपने परिवार से छूट जायें, शेविंग छूट जाये…. पर आपको शराब छोड़ने का दर्द अब नहीं सहना पड़ेगा। सरकार को शराबियों के दर्द का पूरा अहसास है। गुटखा-तम्बाकू, सिगरेट, खैनी.. इत्यादि मयस्सर करने वाली दुकानें खुलने की इजाजत मिलने के बाद शराबियों और ध्रूमपान करने वालों में खुशी की लहर है। ग्रीन जोन में अब सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शराब पी जा सकती है। वो बात अलग है कि पीने के बाद नशे में भी लोग सोशल डिस्टेडिंग का ख्याल रख पाते हैं या नहीं ये बात तो वक्त ही बतायेगा।

    एक गंभीर बात ये है कि जब हम कोविड 19 से लड़ रहे हैं और हर चिकित्सक का ये मत है कि कोरोना वायरस कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वालों पर पहला हमला करता है। जबकि गुटखा तंबाकू, सिगरेट और शराब जैसे नशे प्रतिरोधक क्षमता कमजोर करते हैं। इसके अलावा दूसरे हानिकारक पहलू ये हैं कि नशे में नशेड़ियों द्वारा लॉकडाउन और सोशल डिस्टेडिंग के उल्लंघन की घटनायें मुश्किल़े पैदा करेंगी।

    पान और गुटखा का थूक संक्रमण फैलायेगा। और सिगरेट को तो चिकित्सक कोरोना वायरस को दावत देना जैसा बता रहे हैं। इन तमाम पहलुओं के बाद भी सरकार ने शराब, गुटखा-तंबाकू और.सिगरेट की बिक्री को बहाल कर दिया। इसके पीछे सरकार की गलती नहीं मजबूरी भी है।

    एक तो ये कि बंदी में नशाबंदी से हिंसा और हत्याओं का सिलसिला बढ़ सकता है। इधर कुछ दिनों से हत्याओं और आत्महत्याओं की घटनाएं भी सामने आने लगीं थी। लॉकडाउन के शुरुआती दौर में तंबाक-शराब इत्यादि चोरी छुपे बिक रहा था। इसके बाद बंद शराब की दुकानों को तोड़कर लूटने जैसी घटनायें भी सामने आयीं। ऐसी घटनाओं को मनोवैज्ञानिक दृष्टि से देखते हुए एक्सपर्ट से सरकार ने जरूर राय ली होगी।

    दूसरी सबसे अहम बात ये कि कोविड 19 जैसी वैश्विक महामारी से सरकार के खजाने खाली होते जा रहे हैं। खर्च बढ़ रहे हैं और आय खत्म हो रही है। सिगरेट-तंबाकू और शराब पर सबसे अधिक टैक्स होता है और सरकार की आय का ये सबसे बड़ा माध्यम है।

    Keep Reading

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    August 1, 2026
    Integral Startups Foundation receives ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026’

    इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को मिला ‘एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवॉर्ड 2026’

    July 31, 2026
    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    July 31, 2026
    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    July 31, 2026

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    July 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading