Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कांग्रेस सोनभद्र में शहीद हुए आदिवासियों के लिए पूरे यूपी में मनाएगी बलिदान दिवस

    ShagunBy ShagunJuly 16, 2020 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 534

    प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता सोनभद्र जाते हुए गिरफ्तार, अजय कुमार लल्लू बोलें: गरीब आदिवासी विरोधी है योगी सरकार

    लखनऊ, 16 जुलाई 2020: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पिछले साल अपने पुरखों की जमीन बचाने के लिए शहीद हुए सोनभद्र के आदिवासी बहन भाइयों को याद करते हुए बलिदान दिवस मनाने की घोषणा किया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, अजय राय, राजेश मिश्रा, महासचिव मनोज यादव, विश्वविजय सिंह, सरिता पटेल समेत कई पदाधिकारी आज शहादत दिवस की पूर्वसंध्या पर श्रद्धांजलि देने जा रहे थे लेकिन आदिवासी गरीब विरोधी सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोनभद्र के उम्भा गाँव में शहीद आदिवासीयों की याद में उनके परिजनों से मिलने और श्रद्धांजलि देने जा रहे थे, बता दें कि एक साल होने पर उभ्भा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन था।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने गिरफ़्तारी के बाद गोपीगंज गेस्टहाउस से जारी बयान में आरोप लगाते हुए योगी सरकार को आदिवासी-पिछड़ा-दलित विरोधी बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लचर होती कानून व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते मनोबल को रोकने में असमर्थ योगी सरकार दलित-पिछडो-आदिवासियों के मुद्दे उठा रही कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को उत्पीड़न और दमन पर उतर आई है । प्रदेश हर सियासी प्रक्रिया बाधित कर लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है ।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में आराजकता का माहौल है। अभी हाल में कानपूर के बिकरू गाँव में अपराधियों ने 8 पुलिसकर्मियों की सरेआम हत्या कर दी थी। पिछले साल इसी दिन ज़मीन के सवाल पर जातीय नरसंहार में 10 आदिवासियों की हत्या गाँव के दबंग लोगो ने कर दी थी । योगी सरकार के सत्तारुण होते ही पूरे प्रदेश में आराजकता का राज है। अपराधी बेलगाम और मनबढ़ हुए है। योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल है ।

    प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आगे कहा कि सीएम, मंत्री खुद तो कार्यक्रम कर रहे हैं, लेकिन विरोधी दलों की आवाज को दबाया जा रहा है। पुलिस के दम पर दमनकारी नीति को लागू किया जा रहा है। कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है। डटकर मुकाबला किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार संविधान को नहीं मानती है। उन्होंने कहा कि भदोही में जितनी फोर्स लगाकर मुझे गिरफ्तार किया गया, उतनी पुलिस अपराधियों के पीछे लगाई जाती तो शायद, लूट, हत्या, छिनैती, दुराचार की घटनाओं में कमी आती।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बढ़ती ताकत से डरे सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक महीने तक मुझे तथा कई पदाधिकारियों को जेल में रखा था और अन्य नेताओं को फर्जी मामलों में गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।

    अजय कुमार लल्लू ने अपने बयान में कहा कि पिछले साल हुए नरसंहार के बाद योगी ने उम्भा गाँव के लोगो से तमाम वादे किये थे पर वो आज तक पूरे नहीं हुए। नरसंहार के बाद सीएम योगी ने गाँव में स्कूल खोलने, पुलिस चौकी खोलने और गरीब पीड़ित आदिवासियों को ज़मीन का मालिकाना हक देने की बात कही थी जो आज तक पूरी नहीं हुयी । वन विभाग अपनी जमीन को सुसंगत कानूनों के तहत नोटि‍फाई करने में घोर लापरवाही बरत रहा है।

    उन्होंने कहा कि यही वजह यह इनपर अवैध कब्जे हो रहे हैं जो विवाद का कारण बन रहे हैं। कई ग्रामसभा में धारा 20 के प्रकाशन तक का काम नहीं हुआ है । गरीब आदिवासी हजारों साल से इन्ही वनों में अपनी संस्कृतिक पहचान बनाये , वनों को बचाते हुए वन उपज से अपनी आजीविका चलाते है आये है । आज भी फर्जी ट्रस्ट और अन्य नामो से हजारो हेक्टेयर ज़मीन लोगो ने दबा रखी है जिनपर इन गरीब आदिवासियों का मालिकाना हक है । उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार को राष्ट्रीय वनाधिकार कानून को लागू न कर पाने पर भी योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया ।

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading