Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    उबलते डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

    ShagunBy ShagunJune 25, 2020Updated:June 25, 2020 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 498

    इक्का गाड़ी खींचकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किया विरोध, दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित पुलिस लिया हिरासत में

    लखनऊ, 25 जून 2020: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज देश में उबलते डीजल -पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि डीजल और पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम सरकारी लूट है और भाजपा सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है। बता दें कि लखनऊ में गांधी प्रतिमा के सामने इक्का गाड़ी खुद खींचते प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत दर्जनों कांग्रेस के नेताओं को प्रदेश की पुलिस ने धक्का-मुक्की के बाद हिरासत में ले लिया।

    जनता की पसीने की कमाई पर डकैती डाल रही है सरकारः अजय कुमार लल्लू

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता की खून पसीने की कमाई पर डाका डाल रही है। यह सरकार मुनाफाखोर है और खुले आम डकैती डाल रही हैं।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पेट्रोल का उत्पाद शुल्क 9.20 रुपया और डीजल का 3.40 पैसा था। लेकिन जनता विरोधी भजापा सरकार में उत्पाद शुल्क बढ़कर पेट्रोल पर 23.38 रुपया और डीजल पर 28.37 रुपया हो गया है। यानि कि डीजल पर उत्पाद शुल्क लगभग नौ गुना बढ़ा है।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस कोरोना माहमारी में किसान बहुत संकट में है। उनके पास फूटी कौड़ी नहीं है। ऐसे वक्त में यह गरीब किसान विरोधी सरकार मुनाफाखोरी के चलते दाम बढ़ा रही है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ हम सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।

    प्रियंका गाँधी वाड्रा ने उठाये सवाल @priyankagandhi

    किया हैशटैग #महंगाई_की_मार

    आज 19वें दिन लगातार भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर ये बात साफ कर दी है कि भाजपा को इस संकट के समय भी पब्लिक की जेब काटने में ज्यादा रुचि है। आज पूरे यूपी में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जनता इस लूट को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।


    गिरफ्तार प्रदेश अध्यक्ष को देर शाम ईको गार्डन से मय कार्यकर्ताओं के साथ रिहा कर दिया गया।
    गिरफ्तार होने वाले कांग्रेसजनों में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन अनूप गुप्ता एवं दिनेश सिंह, महामंत्री मनोज यादव, मीडिया संयोजक ललन कुमार, रमेश शुक्ला, प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह एवं डाॅ. अनूप पटेल, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम, शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, प्रमोद सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी, पंकज तिवारी, डा. लालती देवी, दिलप्रीत सिंह, राजेश सिंह काली, वेद प्रकाश त्रिपाठी, डा. शाहजाद आलम, श्रीमती सुशीला शर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, डा आर.सी. उप्रेती, प्रदीप कनौजिया, आरबी सिंह, पवन गुप्ता, शाहिद अली, अयूब सिद्दीकी,जयकरन वर्मा, जेपी मिश्रा, केके शुक्ला,मुशर्रफ इमाम, श्रीमती माया चौबे, अतीउर्रहमान, इस्लाम अली, संजय कश्यप, वंशी लाल लोधी, मो. इरशाद, नदीम खान सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    Trump's Bold Claim, Iran's Sharp Response: Strait of Hormuz Closed Again; Firm Denial on Uranium

    अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर दबाव बढ़ा, लेकिन रूस का समर्थन: ‘ईरान को सैन्य धमकियों से नहीं डराया जा सकता’

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026
    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    April 30, 2026
    Deepika Padukone in Action Mode Even During Pregnancy, Set to Shine in ‘Raaka’

    ‘राका’ में दीपिका पादुकोण को मिला पावरफुल रोल

    April 29, 2026
    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    April 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading