Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    बैंकों के फर्जीवाड़ा: 2012 से 2016 के बीच कुल 227.43 अरब रुपए का चूना

    ShagunBy ShagunFebruary 16, 2018Updated:February 16, 2018 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 822

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आंकड़ों को संसद में बताया

     नई दिल्ली, 16 फरवरी। भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु के अध्ययन में पता चला है कि देश के सरकारी बैंकों को 2012 से 2016 के बीच फर्जीवाड़े से कुल 227.43 अरब रुपए का चूना लग चुका है। उधर,सूचना-तकनीकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आंकड़ों का हवाला देते हुए संसद को बताया था कि 1 जनवरी से 21 दिसंबर 2017 तक 179 करोड़ के बैंक फर्जीवाड़े के 25,800 से ज्यादा मामले सामने आए। इन फर्जीवाड़ों को क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अंजाम दिया गया था।

    आरबीआई ने के मुताबिक वित्त वर्ष 2016-17 के पहले नौ महीनों में आईसीआईसीआई बैंक से 1 लाख रुपए और ज्यादा की रकम के 455 फर्जी ट्रांजैक्शन पकड़े गए जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 429,स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के 244 और एचडीएफसी बैंक के 237 फर्जी ट्रांजैक्शन सामने आए। आंकड़े बताते हैं कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 64 कर्मचारी,एचडीएफसी बैंक के 49 कर्मचारी जबकि एक्सिस बैंक के 35 कर्मचारी की भूमिका इन फर्जी ट्रांजैक्शंस में पाई। अप्रैल से दिसंबर 2016 के बीच 177.50 अरब रुपय के फर्जीवाड़े के 3,870 मामले दर्ज करवाए गए। इन फर्जीवाड़ों में निजी और सरकारी बैंकों के 450 कर्मचारी लिप्त थे।

    आंकड़ों पर गौर करे तो 2011 सीबीआई को पता चला कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र,सेंट्रल बैंक,ऑरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और आईडीबीआई में 10 हजार जाली खाते खुले और 1.5 अरब मूल्य का लोन दे दिया गया। मुंबई पुलिस ने 7 अरब के फिक्स्ड डिपॉजिट फ्रॉड में सरकारी बैंकों के कुछ अधिकारियों के खिलाफ नौ एफआईआर दर्ज की थी। इलेक्ट्रोथर्म इंडिया नाम की कंपनी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 4.36 अरब का चूना लगाया।

    कोलकाता के उद्योगपति बिपिन वोहरा ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे 1.4 अरब का लोन लेकर कथित तौर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से ठगी कर ली। सिंडिकेट बैंक के पूर्व चेयरमैन और एमडी एस के जैन द्वारा रिश्वत लेकर 80 अरब का लोन देने का मामला। जैन इंफ्राप्रॉजेक्ट्स के कर्मचारियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ कथित तौर पर 2.12 के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने फॉरन एक्सचेंज स्कैम में 60 अरब का फर्जीवाड़ा किया। इसमें नकली हांगकांग कॉर्पोरेशन का भी सहारा लिया गया था। 4 लोगों सिंडिकेट बैंक में 386 अकाउंट्स खुलवाकर 10 अरब का फर्जीवाड़ा किया।

    बैंक को चूना लगाने के लिए उन लोगों ने जाली चेक,लेटर ऑफ क्रेडिट्स और एलआईसी पॉलिसीज का सहारा लिया। सीबीआई ने आईडीबीआई बैंक का 9.5 अरब का लोन वापस नहीं करने के आरोप में यूनाइटेड ब्रूअरीज के पूर्व चेयरमैन विजय माल्या और 10 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया। सीबीआई ने 11.61 अरब की दोषपूर्ण हानि के आरोप में 5 सरकारी बैंकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और डेक्कन क्रॉनिकल होल्डिंग्स के खिलाफ 6 चार्ज शीट दायर किए। सीबीआई ने 20 बैंकों को 22.23 अरब का नुकसान पहुंचाने के आरोप में कोलकाता के नामी-गिरामी कारोबारी नीलेश पारेख को गिरफ्तार किया।

    सीबीआई दो सरकारी बैंकों को 2.9 अरब रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में अभिजीत ग्रुप के प्रमोटर्स और कैनरा बैंक के पूर्व डीजीएम को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने 8.36 अरब मूल्य के कथित घोटाला मामले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पूर्व जोनल हेड और सूरत की एक प्राइवेट लॉजिस्टिक्स कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रवर्तन निदेशालय ने आंध्र बैंक के डायरेक्टर को 5 अरब के कथित बैंक फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार किया। इस फर्जीवाड़े में गुजरात की एक फार्मा कंपनी भी शामिल है।

    Shagun

    Keep Reading

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading