Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    चीरहरण करने वाले को मीडिया कहकर पत्रकारिता की तौहीन मत कीजिए !

    ShagunBy ShagunSeptember 7, 2020 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 569

    नवेद शिकोह

    अधिकांश न्यूज चैनल्स पर जो दिखाया जाता है उसे देखना भी अब प्रतिबंधित नशे जैसा अपराध लगता है। गांजे और चरस के नशे की तरह ये हमे सम्मोहित कर देते है। हमारी खुद की सोचने-समझने की सलाहियत कमजोर पड़ने लगती है।

    सुशांत, रिया, कंगना.. पर चौबीसों घंटे जो न्यूज पैकेज दिखाये जा रहे हैं ये खबरेंं भी चरस-गांजे की तरह हैं। और इत्तेफाक़ से खबरों के इस पहाड़ को खोदने के बाद गांजे-चरस के नशे की चुहिया ही दिखाई दे रही है। ऐसे नशे की आदतें फिल्म इंडस्ट्री के हर दस में पांच पर हावी हैं।
    कभी नफरत तो कभी गांजे की खबरों की अति का आभामंडल देश की आम जनता को बांधे रखने की कोशिश करता है। जिन्दगी की बुनियादी जरुरतों से अलग इन बातों के नशे में हम इतना डूबे रहते हैं कि अपनी रोटी, भूख, नौकरी की जरुरतों पर गौर तक नहीं कर पाते।

    जबकि अस्ल मीडिया का काम है कि वो बेरोजगार का दर्द बने। सरकार को भूखे की भूख का अहसास कराये। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की खामियों का आइना बनें। लेकिन नब्बे प्रतिशत मीडिया ऐसा फर्ज नहीं निभाता।

    दरअसल हम जिन्हें मीडिया कहते हैं ये मीडिया है ही नहीं। ये लोग पत्रकारिता के एक भी सिद्धांत का पालन नहीं करते हैं। स्टूडियो में बैठकर ये नारी सम्मान की बात करते हैं। कोरोना काल की एहतियातों और सोशल डिस्टेंसिंग का ज्ञान देते हैं। और खुद रिया नाम की एक महिला कलाकार/आरोपी/फौजी की बेटी पर सैकड़ों की तादाद में ऐसे टूट जाते हैं जैसे जंगल में पड़ी लाश पर गिद्धों के झुंड टूट पड़ते हैं।

    या पुराने जमाने में बारातों में लुटाये जाने वाले नोटों पर सड़क के आवारा छोकरे जैसे टूट पड़ते थे। भीड़-भाड़, धक्का-मुक्की.. प्रतिस्पर्धा में बदहवासी इतनी की लग रहा है कि एक दूसरे पर चढ़ जायेंगे। कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में क्या मीडिया पर्सन की भीड़ वाले इस ऐसे दृश्य देखकर दुनिया हम पर थूक नहीं रही होगी। कोरोना वारियर्स कहे जाने वाली ऐसी मीडिया जो खुद इतनी लापरवाह है वो आम इंसान को सोशल डिस्टेंसिंग की नसीहत देने का हक कैसे रखेगी !
    सुशांस मडर मिस्ट्री की कवरेज में कई सौ लोगों की भीड़ की तस्वीरों ने सवाल खड़े कर दिये हैं कि क्या महामारी एक्ट के तहत इनके खिलाफ मुकदमें दर्ज होंगे !

    क़ायदे के लोग अब टीवी पर ये सब देखकर मीडिया को गाली देने लगे हैं। हांलाकि मीडिया को कोसना या गाली देना गलत बात है। जिनकी खबरों का चयन, तौर-तरीक़े , अति, पराकाष्ठा.. देखकर आपको गुस्सा आता है ये लोग मीडिया के हैं ही नहीं। ना ये किसी मीडिया हाउस के लिए काम करते हैं। ये गैर जिम्मेदार और स्वार्थी पीआर एजेंसी संचालक जैसे हैं। मनोवैज्ञानिक तरीके से जनता का माइंडसेट कर समाज में अपना एजेंडा सेट करना इनका मुख्य कार्य है। इ काम की सुपारी के तौर पर मिलने वाली बड़ी रक़म से ये अपने बड़े खर्च चलाते हैं।

    ये मीडिया के सिद्धांतों के बरक्स (विपरीत) चलते हैं। इन्हें आप मीडिया कहना ही बंद कर दीजिए। गिद्ध मीडिया, सुपारी मीडिया, कठपुतली मीडिया, दलाल मीडिया… भी मत कहिये। सिर्फ गिद्ध कहिए। केवल नफरत फैलाने वाला गिरोह कहिए। लड़ाई कराने वाले, दलाल, एजेंडाधारी, चापलूस, चाटूकार, ब्लैकमेलर या किसी महिला का चीरहरण करने वाला दुशासन भी आप कह सकते है।
    ऐसे लोगों की ऐसी हरकतों के चक्कर में एक साफ-सुथरे प्रोफेशन का नाम बदनाम मत कीजिए।

    हमें अपनी परेशानी पर चिंता करने का मौका भी नहीं मिले।हम अकेले में भी चिंतन-मनन नहीं कर सकें। बेरोजगारी, गरीबी, मुफलिसी की फिक्र ना इन टीवी चैनल्स वालों को है और ना ये चाहते हो कि हम समाधान के लिए इस अहसास को जाहिर करें। इसलिए ये सच को दबाने के लिए झूठ की लाश को सड़ाते हैं। उस लाश को भूखे गिद्धों की तरह नोच-नोच कर खाते हैं। फिर इनकी खबरों के जरिये झूठ, बेअहसासी, गंदी सियासत और नफरत के नशे का वायरस घर-घर पंहुच जाता है।

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading