Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    चीन पीछे हटने को तैयार नहीं, भारत कर सकता है बड़ी कार्रवाई !

    ShagunBy ShagunAugust 19, 2020Updated:August 20, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 542

    अपनी अड़ियल रणनीति के तहत पीछे हटने को तैयार नहीं ड्रैगन

    भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद की तनातनी जारी है। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध को समाप्त करने की कोशिश के लिए इस हफ्ते राजनयिक स्तर पर बातचीत होने की संभावना नजर आ रही है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि वह पूर्वी लद्दाख में एलएसी से चीनी सैनिकों को पीछे भेजने और यथास्थिति को बहाल करने की अपनी मांग को जारी रखेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते वर्किंग मैकेनिजम फॉर कंसल्टेशन एंड कॉर्डिनेशन ऑन इंडिया-चीन बॉर्डर (डब्लूएमसीसी) की बैठक की तैयारी है। इस बैठक से पहले सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और राजनीतिक अधिकारियों के बीच बैठक हुई। जिसमें यह तय हुआ कि किस तरह से बिंदुओं पर जोर दिया जाना है।

    सूत्रों के मुताबिक चीनी सैनिक अभी जाने की दशा में नजर नहीं आ रहे हैं और उनकी तैयारियां देखकर यह भी प्रतीत हो रहा है कि वह जाड़े में भी डटे रहने की तैयारियों के साथ आए हैं। हालांकि, भारतीय सैनिकों ने भी अपनी कमर कस ली है और इस ऊंचाई वाले इलाके से चीनी सैनिकों को धकेलकर ही दम लेंगे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन से साथ जारी तनातनी को लेकर सोमवार को सेना, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक बैठक की। इस बैठक के बाद एक अधिकारी ने बताया कि एलएसी का मुद्दा सिर्फ बातचीत से हल होने योग्य नहीं है। जब तक चीनी सैनिक पूरी तरह से पीछे नहीं हट जाते हैं तब तक हमारे जवान भी डटे रहेंगे।

    बता दें कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए पांच दौर की सैन्य वार्ता हो चुकी है। फिर भी चीन अपने अडियल रवैये को छोड़ने के लिए तैयार नहीं दिख रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नवंबर में लद्दाख के हालात बिगड़ने लगते हैं। आखिरी-आखिरी में यहां का तापमान माइनस 40 से 45 डिग्री तक पहुंच जाता है।

    चीन ने भले ही टेंट गाड़ लिया हो लेकिन क्या वह माइनस 40 डिग्री तापमान को झेलने के लिए तैयार हैं? सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना ने भी एलएसी के पास कई नई पोस्ट बनाई है। ताकि वह चीन की हर हरकतों पर नजर रख सकें। हालांकि, भारतीय सैनिकों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त इंतेजाम भी किया जा चुका है।

    Shagun

    Keep Reading

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Arjun Rampal will peel back the layers of suspense in ‘The Blind Game’!

    ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

    November 11, 2026
    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    November 11, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading