धनिया की पत्तियों में होता है क्वरसेटिन नाम का एक विशेष एंटीऑक्सिडेंट
नई दिल्ली,30 जुलाई 2019: धनिया की पत्ती की विशेषता के बारे में शायद आप पहले से ही जानते हो लेकिन क्या आप जानते है कि धनिया की पत्ती का काढ़ा पीने से आपके पेट की चर्बी तेजी से घटती है दरअसल धनिया में क्वरसेटिन ऐंटीऑक्सिडेंट होता है जो धनिया को सब्जियों में प्रयोग किया जाता है। मगर आयुर्वेद में धनिया को औषधि भी माना जाता है। धनिया की पत्तियों में क्वरसेटिन नाम का एक विशेष एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये एंटीऑक्सिडेंट आपके मेटाबॉलिजम को बेहतर बनाता है और शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।
बता दें कि धनिया के पत्तियों को बहुत अच्छा डिटॉक्स एजेंट माना जाता है, यानी धनिया पत्तियों के सेवन से शरीर में जमा सभी गंदगी बाहर निकल जाती हैं।
ऐसे बनाएं धनिया की पत्तियों से काढ़ा:
- रात में धनिया की पत्तियों को धोकर 1 कप पानी में भिगो दें।
- सुबह इन पत्तियों को पानी से निकाल लें और पानी को खाली पेट पी लें।
- धनिया की भीगी हुईं पत्तियों को पीस लें और पेस्ट बना लें।
- अब 2 कप (300-400 एमएल) गुनगुने पानी में पेस्ट मिला लें और 1 नींबू का रस निचोड़कर पिएं।
- इसे भी खाली पेट पिएं। अगर आपको स्वाद खराब लग रहा है, तो 2 चुटकी काला नमक और 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर मिला लें।
पेट पर जमा चर्बी घटाना आसान नहीं होता है लेकिन अगर आप किसी बीमारी की वजह से मोटे नहीं हुए हैं, तो मोटापा घटाया जा सकता है। धनिया पत्तियां इस काम में आपकी मदद कर सकती हैं। धनिया की पत्तियों में ऐसे ऐंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो आपका वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं।
धनिया की पत्तियां आपका मेटाबॉलिजम बढ़ा देती हैं, जिससे आपके वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। ऐसे में अगर आप सामान्य तरीके से सप्ताह में 1 किलो वजन घटाते हैं, तो धनिया पत्तियों की मदद से आपका वजन 1.5 से 2 किलो तक घट सकता है।
आयुर्वेदाचार्य डॉ. एके मिश्रा के अनुसार धनिया की पत्तियां मैग्नीशियम का बहुत अच्छा स्रोत होती हैं। इसके अलावा इनमें विटामिन बी और फॉलिक एसिड भी अच्छी मात्रा में होता है। ये दोनों तत्व शरीर में ग्लूकोज को बर्न करने में मदद करते हैं, जिससे आप जो भी कैलोरीज लेते हैं, शरीर उनका इस्तेमाल कर लेता है और वे अतिरिक्त फैट के रूप में आपके शरीर में जमा नहीं होते हैं।







