Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    राहुल का वायनाड जाने को एकता संस्कृति से जोड़ना हास्यस्पद

    By April 5, 2019 Current Issues No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 562
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    अमेठी में स्मृति ईरानी की सक्रियता से पहले यह कल्पना भी कठिन थी कि राहुल गांधी किसी अन्य क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को पराजित किया था।। लेकिन इसके बाद चुनावी इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा। स्मृति ईरानी हार कर भी अनौपचारिक रूप में यहां जनप्रतिनिधि वाली भूमिका का निर्वाह करती रही। उनकी पहल पर यहां के लोगों को कई सुविधाएं प्राप्त हुई। लोगों की कठिनाई के समय वह यहां उपस्थित रहने का प्रयास करती थी। इसके विपरीत राहुल विजयी होने के बाद भी इतना सक्रिय नहीं रहे। उनका पिछला रिकार्ड भी उत्साहजनक नहीं था।
    दस वर्ष उनकी पार्टी केंद्र की सत्ता में रही। यद्यपि इस दौरान उत्तर प्रदेश में बसपा, सपा की सरकार थी। लेकिन राहुल गांधी ने अमेठी के विकास हेतु प्रदेश सरकार को एक पत्र तक नहीं लिखा, न किसी जिम्मेदार व्यक्ति से वार्ता की।
    केंद्र की मनमोहन सरकार पर राहुल गांधी का प्रभाव जगजाहिर था। अमेठी को इसका कोई लाभ नहीं मिला। मेगा फूड पार्क और सम्राट साइकिल की प्रस्तावित फैक्ट्रियों पर भी राहुल को फजीहत उठानी पड़ी थी। दोनों योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहित की गई। वर्षों तक प्रस्ताव लंबित रहे, अंततः निरस्त हुए। स्मृति इन मुद्दों पर भी राहुल को घेरती रही है। जबकि उपलब्धि के नाम पर राहुल के पास कहने के लिए कुछ नहीं था।
    यही वह प्रमुख कारण था, जिसके चलते राहुल को किसी सुरक्षित स्थान की तलाश थी।  स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी  के वायनाड से लड़ने को अमेठी में मुद्दा बना दिया है। उनका आरोप है कि राहुल ने यहां कोई विकास नहीं किया है। उन्हें हार का डर सता रहा है, इसलिए वह हार के डर से वायनाड चुनाव लड़ने गए हैं। वायनाड वालों को यदि राहुल गांधी का विकास देखना है तो उन्हें  एक बाद अमेठी आकर देखना चाहिए।
    स्मृति ईरानी ने राहुल के कदम को अमेठी की जनता के साथ धोखा बताया है। इसके लिए जनता कांग्रेस अध्यक्ष को माफ नहीं करेगी। अमेठी में राहुल गांधी की लोकप्रियता अब खत्म हो गई है और यही कारण है कि वह वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी की जनता की वजह से वह पिछले पन्द्रह वर्षों से सत्ता का सुख भोगते रहे हैं लेकिन अब  कहीं और से चुनाव लड़ रहे हैं। यह अमेठी की जनता का अपमान है और इस बार यहां की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
     राहुल गांधी सामान्य स्थिति में अमेठी के अलावा कहीं और से चुनाव लड़ने के विषय में सोच नहीं सकते थे। स्मृति ईरानी की लोकप्रियता से उनका परेशान होना स्वभाविक था। ऐसे में राहुल गांधी द्वारा दिये जा रहे तर्को पर विश्वास नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते आ रहे थे। इस बार उन्होंने केरल  की वायनाड  सीट को चुना है। वह दोनों जगहों से चुनाव लड़ रहे हैं।
    राहुल गांधी सामान्य स्थिति में अमेठी के अलावा कहीं और से चुनाव लड़ने के विषय में सोच नहीं सकते थे। स्मृति ईरानी की लोकप्रियता से उनका परेशान होना स्वभाविक था। ऐसे में राहुल गांधी द्वारा दिये जा रहे तर्को पर विश्वास नहीं किया जा सकता। उन्होंने वायनाड से अपने चुनाव लड़ने को देश की एकता, अखंडता और संस्कृति से जोड़ा है। वह बताना चाहते है कि एकता अखंडता और संस्कृति, भाषा, विविधता की रक्षा के लिए यह  महान त्याग कर रहे है। राहुल के अनुसार वह यह सन्देश देने के लिए केरल आये है कि जिससे  भारत एक है, वो चाहे उत्तर हो, दक्षिण हो, पश्चिम हो या फिर पूरब। मेरे लक्ष्य संदेश देना है क्योंकि दक्षिण भारत में इस तरह भावना है कि जिस तरह से केन्द्र काम कर रहा है वह उनकी संस्कृति और भाषा पर हमला है।
    राहुल को कोई गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए। भारत की एकता व संस्कृति उनके वायनाड जाने की मोहताज नहीं है। विश्व की सबसे प्राचीन भारतीय संस्कृति किसी के चुनाव लड़ने से सुरक्षित नहीं है। यह शास्वत संस्कृति है। किसी राजनीतिक पार्टी का अध्यक्ष बनने से ही कोई संस्कृति का रक्षक नही हो जाता।
    राहुल अपने ही तर्क को काटते है। वह पूर्व पश्चिम, उत्तर दक्षिण को सन्देश देने का दावा करते है। उनकी बात को सही मानें तो दो दिशाएं फिर भी छूट रही है। जहां तक एकता व संस्कृति की बात है , इसका सन्देश तो बिना चुनाव लड़े या एक क्षेत्र से ही दिया जा सकता है।
    राहुल के दो जगह से लड़ने की तुलना नरेन्द्र मोदी से नहीं कि जा सकती। मोदी ने पिछला चुनाव दो स्थानों से लड़ा था। वह गुजरात के किसी भी क्षेत्र से चुनाव लड़कर सांसाद बन सकते थे। लेकिन वह जीत का बड़ा लक्ष्य लेकर चल रहे थे। इसलिए उन्होंने सर्वाधिक सांसाद देने वाले उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने का निर्णय किया था। मोदीं ने इस पर एकता अखंडता संस्कृति का ऐलान नहीं किया, जैसा राहुल गांधी कर रहे है।
    इसी के साथ राहुल संघात्मक शासन से अपने वायनाड जाने को जोड़ने का प्रयास करते है। वह बताना चाहते है कि निरंकुश केंद्र से  दक्षिण के राज्‍यों के अधिकारों को बचाना चाहते है। यह तर्क भी बचकाना है। मोदी सरकार बनने के बात केंद्रीय सहायता में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ी है। दूसरी बात यह कि राहुल यदि दो स्थानों से जीते तो एक से त्यागपत्र देना होगा। यदि राहुल के चनाव लड़ने मात्र से आस पास के राज्यो में संघात्मक शासन सुरक्षित रहता है ,तो दूसरे इलाके को वह कैसे बचाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि राहुल ने खुद भाजपा के खिलाफ गठबन्धन की हवा निकाल दी है।
    पश्चिम बंगाल से वामपंथी पार्टियों के पांव उखड़ चुके है। ले दे कर केवल केरल में उनका वजूद ठीक है। यहां भी राहुल पहुंच गए। मतलब वह भाजपा को नहीं वामपंथियों से भिड़ेंगे। इसका नुकसान कम्युनिस्ट पार्टियों के साथ कांग्रेस को भी होगा। वैसे राहुल ने कहा है कि  वह अपने पूरे चुनाव प्रचार अभियान में वामपंथियों  के खिलाफ एक भी शब्‍द नहीं बोलेंगे। जबकि वामपंथी राहुल के वायनाड विपक्षी एकता के खिलाफ बताया जा रहा था। केरल के वामपंथी दलों ने राहुल गांधी पर हमले बोलने शुरू कर दिए थे।
    वैसे राहुल ने कहा है कि  वह अपने पूरे चुनाव प्रचार अभियान में वामपंथियों के खिलाफ एक भी शब्‍द नहीं बोलेंगे। जबकि वामपंथी राहुल के वायनाड विपक्षी एकता के खिलाफ बताया जा रहा था। केरल के वामपंथी दलों ने राहुल गांधी पर हमले बोलने शुरू कर दिए थे। वामपंथियों के खिलाफ एक शब्द न बोलने की राहुल की बात बेतुकी है। केरल की सभी सीटों पर कांग्रेस का मुकाबला कम्युनिस्टों से है। राहुल के कथन का मतलब है कि उन्नीस स्थानों पर कांग्रेस उम्मीदवार वामपंथियों के खिलाफ बोलेंगे, लेकिन उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद ऐसा नहीं करेंगे। वह केरल के वायनाड में मोदी और भाजपा पर हमला बोलेंगे। जाहिर है कि इसका लाभ भाजपा को मिलेगा। केरल में उंसकी जड़ें इससे गहरी हो सकती है।

    Keep Reading

    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026
    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    June 25, 2026
    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    June 25, 2026
    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    June 25, 2026
    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading