Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    सौ दिन सरकार के: संकल्प पत्र के वायदों पर कायम सरकार

    By September 14, 2019Updated:September 14, 2019 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 523

    केंद्र शाषित मोदी सरकार के 100 दिनों को अलग करके देखा जाए या पूर्व की पांच वर्षो की सतत यात्रा के रूप में यह हमारे आपके नजरिए पर निर्भर करता हैं। किंतु इन 100 दिनों में सरकार ने जिस तेजी से काम करते हुए अपने संकल्प पत्र के वायदों को पूरा किया है, उसका निष्कर्ष है कि जनता को दिए गए वचनों के प्रति सरकार गंभीर है।

    विकास दर में गिरावट निस्संदेह, चिंता का विषय है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तीन पत्रकार वार्ता बुलाकर इसको गति देने के लिए उठाए गए कदमों से यह आश्वासन मिलता है कि सरकार स्थिति को बदलने के लिए सक्रिय है। इसके अलावा, सरकार की गठरी में इस दौरान अनेक कार्य ऐसे हैं, जिनका महत्त्व ऐतिहासिक है। तीखे राजनीतिक विभाजन के बीच पहले संसद सत्र में पूर्व की सारी संसदों से ज्यादा काम होना सुखद अनुभव वाला है। इसके साथ तीन तलाक विरोधी कानून, पॉक्सो कानून में बदलाव, न्यूनतम वेतन का नये सिरे से निर्धारण, किसानों, श्रमिकों, व्यापारियों की पेंशन, फिट इंडिया अभियान, जल संरक्षण को ध्यान रखते हुए जल शक्ति मंत्रालय का गठन आदि उल्लेखनीय काम हुए हैं।

    जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटना तथा उसे विभाजित कर केंद्र-शासित प्रदेश में बदलने का निर्णय आजादी के बाद से लटकी समस्या के समाधान की दिशा में अब तक के सबसे दृढ़ संवैधानिक बदलाव हैं। इसके बाद पिछले 36 दिनों में कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को रोके रखने में सफलता भी अभूतपूर्व है। देश लंबे समय से कश्मीर पर ऐसी ही दृढ़ नीति की मांग कर रहा था। कश्मीर पर पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग करने में मिली कामयाबी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उसके विरोध के बावजूद संयुक्त अरब अमीरात तथा बहरीन जैसे देशों में शानदार स्वागत भारत की बढ़ती स्वीकृति का प्रमाण है।

    प्रधानमंत्री ने जिस तरह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने कहा कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मामला है, और हम इसमें किसी अन्य को कष्ट नहीं देते, उससे दुनिया को सीधा संदेश गया है। भ्रष्टाचार पर कड़े प्रहार के रूप में एक सौ 30 अधिकारियों को नौकरी से हटा देना भी असाधारण निर्णय की श्रेणी में आएगा। किंतु सरकार के सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं। अपनी ही घोषणाओं के अनुरूप किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने, सभी को आवास, रोजगार वृद्धि..पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और जम्मू-कश्मीर को सामान्य अवस्था में लाना ऐसे लक्ष्य हैं, जिन पर नरेन्द्र मोदी सरकार की सफलता-विफलता निर्भर करेगी।

    Keep Reading

    आग ही क्यों? जब घर की चारदीवारी में ही महिलाओं की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल!

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    Akhilesh Yadav's press conference, on BSP-BJP leaders joining the party, said - 'East and West have been shaken'

    अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बसपा-भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर बोले- ‘पूरब और पश्चिम हिल गया है’

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    November 1, 2026
    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    November 1, 2026
    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    November 1, 2026
    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    November 1, 2026
    Satkhanda Mahal: The royal building where no one ever stayed

    सतखंडा महल: वह शाही इमारत जहाँ कभी कोई नहीं रुका

    November 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading