पाक के रोजाना हमलों को अपनी सूझबूझ से नाकाम कर रही है इंडियन आर्मी
नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2019: पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा की गयी पकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाक ने भारत के खिलाफ अब तक न जाने कितनी साजिश और नाकाम हमले किये हैं अब तजा मामला जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर बीते कई दिनों से पाक भारी गोलाबारी कर रहा है। वह एलओसी पर भारतीय जवानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है।
सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना लगातार बीते कई दिनों से पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम ‘बैट’ के हमले को नाकाम कर रही है। इंटेलिजेंस इनपुट और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने अपनी बैट टीम को भारतीय पोस्टों पर सरप्राइज़ अटैक करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस टीम में सेना के जवानों के अलावा लश्कर के कुछ प्रशिक्षित आतंकी भी शामिल है। हालाँकि सेना पूरी तरह से सतर्क होकर पाकिस्तान की ओर से हर गतिविधि पर पैनी निगाह बनाए हुए हैं।
500 से अधिक बार कर चुका है गोलाबारी:
माना जा रहा है कि एयर स्ट्राइक में आतंकी कैंपों को हुए नुकसान के बाद पाकिस्तानी सेना जम्मू कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने की साजिश रच रही है और 26 फरवरी के बाद से अब तक 500 से अधिक बाढ़ नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी कर तनाव पैदा करने की कोशिश की लगातार कर रहा है।
आतंकियों ने नेता के घर पर फेंका ग्रेनेड:
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में नेशनल कान्फ्रेंस के एक नेता के एक घर पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया। हालाँकि विस्फोट के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्राल शहर स्थित मोहम्मद अशरफ भट्ट के घर की और ग्रेनेड फेंका गया हालाँकि यह ग्रेनेड उनके घर से कुछ दूर पहले गिरा। हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी शुरू कर दिया है।







