Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए उपयोगी हो सकता है ‘कटहल’

    By May 26, 2020 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 578

    पोषक तत्वों से भरपूर, खाने से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

    कोरोना महामारी के दौर में हर व्यक्ति रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहा है। ऐसे में लोगों के लिए कटहल बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, बी-6, थायमीन, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और जिंक प्रचुर मात्रा में होता है। यह जायका के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में सक्षम है। कटहल का इस्तेमाल न केवल सब्जी बनाने के लिए बल्कि इसका अचार, मुरब्बा बनाकर महीनों तक खाया जा सकता है। पकौड़े और कोफ्ता बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

    इस संबंध में आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर एसके राय का कहना है कि कटहल में फाइबर भरपूर मात्रा में होता हैं। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए यह फायदेमंद है। यह पाचन क्रिया को भी ठीक करता है। इसमें मिनरल्स की भी भरपूर मात्रा होने के कारण स्वास्थ्य वर्धक भी है।

    डॉक्टर राय ने बताया कि विटामिन हमारे शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम को ठीक करता है। कटहल में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्निशियम, फोलिक एसिड, थायमीन और नियासी जैसे तत्व मिलते हैं। ये सभी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम हमारी हड्डियों और मांस पेशियों को मजबूत करता है। ये सभी तत्व शरीर के के लिए काफी फायदेमंद हैं। वैसे भी कोरोना काल में हर एक व्यक्ति को मजबूत इम्यूनिटी की जरूरत है। इसके लिए यह फायदेमंद है।

    उन्होंने बताया ​कि कटहल में पाया जाने वाला पोटैशियम हार्ट से जुड़ी बीमारियों से सुरक्षित रखता है। उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए ये बहुत ही फायदेमंद है। ये आयरन का एक अच्छा सोर्स है जिसकी वजह से एनीमिया से बचाव होता है। साथ ही इसके प्रयोग से ब्लड सर्कुलेशन भी नियंत्रित रहता है। इसमें पाए जाने वाले कई खनिज हार्मोन्स को भी नियंत्रित करते हैं।

    उन्होंने कहा कि यह संक्रमण से बचाने के लिए भी बहुत उपयोगी है। इसका उपयोग फ्लू, वायरल और फीवर से बचाता है। इसके दैनिक उपयोग से गर्मी में होने वाली तमाम वायरस जनित बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

    Keep Reading

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading