पति पत्नी के रिश्ते का एक अनोखा रूप राजस्थान के बाड़मेर इलाके में देखने को मिलता है। जहां पत्नी के गर्भवती होते ही पति दूसरी शादी कर लेता है। राजस्थान के बाड़मेर जिले में देरासर गांव में यह रिवाज सालों से चलता आ रहा है। जहां ब्याह कर आने वाली लड़कियों को भी पता होता है कि एक ना एक दिन उसका पति दूसरी शादी कर लेगा।
जैसे ही पत्नी गर्भवती होती है पति अपने लिए दूसरी दुल्हन ले आता है। इस इलाके में बहुविवाह प्रथा का चलन है और इस रिवाज के पीछे एक बड़ी वजह भी है। दरअसल राजस्थान के इन इलाकों में पानी की भारी किल्लत रहती है ऐसा इसलिए क्योंकि पानी की तलाश में घर की महिलाओं को तपती गर्मी में लंबी दूरी तय कर पानी लाना होता है।
उन्हें कई किलोमीटर तक पैदल सफर कर सिर पर पानी के घड़े लाना होता है ऐसे में गर्भवती होने पर महिलाएं इतना भार नहीं सह पाती है और ऐसा करना उनके लिए खतरनाक होता है लेकिन बिना पानी के काम भी नहीं चल सकता है इसलिए पत्नी के गर्भवती होते ही दूसरी महिला की जरूरत महसूस होती है और इसको पूरा करने के लिए दूसरी शादी कर लेते हैं। राजस्थान के देरासर अलावा महाराष्ट्र के भी कई इलाकों में पानी की वजह से बहुविवाह का चलन है।







