Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    डिज़िटल झांकी में कृष्ण ने कहा: गोपियों अब तो तुम्हारे घर ही आके माखन खाऊंगा

    By August 25, 2019Updated:August 26, 2019 festival 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 896
    • कश्मीर की पहाड़ियों के बीच लहराते तिरंगा और आग उगलते ड्रेगन के साथ सेल्फी लेने की मची होड़
    • 26 अगस्त को डिज़िटल झांकी में वकासुर का होगा वध

    लखनऊ,25 अगस्त 2019: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मित्तल परिवार की ओर से आयोजित न्यू गणेशगंज अमीनाबाद रोड पर आज रविवार को डिजिटल मूविंग झांकियों की श्रृखंला में नटखट कान्हा की माखन चोरी की झांकी प्रदर्शित की गयी।

    संयोजक अनुपम मित्तल ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की सबसे अच्छी और प्यारी कोई बचपन की लीला है तो वह ’माखन चोरी लीला’ है। भगवान की अनेक लीलाए आपको सुनने के लिए मिल जाएगी।

    उन्होंने कहा कि क्या भगवान को जरुरत है माखन चुराने की नहीं उनके घर में 9 लाख गायें थी। जिसके घर में इतनी गायें हो क्या वो माखन चुराने जायेगा। ये लीला बस गोपियों को आनंद देने के लिए की है। जब कान्हा माता यशोदा की गोद में बैठकर माखन खाते तो गोपियां आपस में कहती थी अरी सखी, क्या कन्हैया कभी हमारे घर माखन खाने आयेगे ? दूसरी कहती थी मुझे नहीं लगता। क्योंकि जिनके पास इतनी गायें है तो हम जैसे गरीब के यहां क्यों माखन खाने आयेगे। भक्तों की पुकार भगवान सुनते है। कान्हा ने कहा गोपियों अब तो तुम्हारे घर ही आके माखन खाऊगा और तुम नहीं खिलाओगी तो चुरा चुरा के खाऊंगा।

    भगवान् श्री कृष्ण ग्वालबालों संग गोपियों के घर में ओखली के ऊपर चढ़कर छीकों से माखन चोरी कर खाते है तथा सभी ग्वालबाल को बांटते है। तभी वहां पीछे दरवाजे से गोपियां झांक कर इस लीला को देखकर आनंदित होती है। मगर वास्तव में भगवान श्रीकृष्ण माखन चोर नहीं है वो तो चितचोर है। जो उनकी लीला को देख ले वह देखता रह जाता है।

    संयोजक अनुपम मित्तल ने बताया कि सभी झांकियों की प्रतिमाओं को डिजिटल मूविंग और झांकी स्थलों व 50 फुट ऊंचा चार धाम द्वार को कलकतिया थ्रीडी लाइटों की रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया जिसे देखते बनता था। राधाकृष्ण का झूला विहार, क्षीर सागर में शेषनाग पर विराजमान भगवान विष्णु व लक्ष्मी संग विश्राम करते हुए, अगस्त्य मुनि के मुंह से जल अवतरण, 20 फुट ऊंचा शिवलिंग, राम दरबार, हनुमानजी के हदय से सियाराम के दर्शन की डिजिटल मूविंग झांकियां एवं कलकतियां एलईडी पैनलों की सजावट सभी श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही थी।

    उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाये जाने की खुशी में कश्मीर की पहाड़ियों के बीच लहराते तिरंगा और आग उगलते ड्रेगन के संग सेल्फी कार्नर में फोटो लेने के लिए होड़ मच रही थी। बंदर के संग करतब दिखाता मदारी भी बच्चों को रोमांचित कर रहा था। 26 अगस्त सोमवार को वकासुर का वध झांकी प्रदर्शित की जायेगी।

    #Disital Jhanki #happy krishna janmaustmi #krishn janmaustmi #डिज़िटल झांकी #न्यू गणेशगंज अमीनाबाद

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading