Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    हार जीत का प्रतक्ष्य प्रमाण

    By May 28, 2019 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    बिहार चुनाव: मोदी-शाह की जोड़ी की साख और रणनीति की अग्निपरीक्षा
    बिहार चुनाव: मोदी-शाह की जोड़ी की साख और रणनीति की अग्निपरीक्षा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 507

    जी के चक्रवर्ती

    भाजपा के नरेंद्र मोदी के नेत्रत्व एवं उनके गठबंधन ने जिस तरह का शानदार जीत हासिल किया उससे भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रचने का  काम किया है। देश में यह जीत एक लम्बे समय के बाद किसी पार्टी की हुई है जब कोई बहुमत वाली सरकार पुनः एक और उससे बड़े बहुमत से सत्ता में लौटी है। मोदी सरकार बिना किसी भावनात्मक मुद्दे के सहारे सत्ता में वापसी करके यही साबित किया है कि जनता के लिए किये गए कार्यों के आधार पर प्रचंड जीत हासिल किया जा सकता है।
    यह एक अलग मुद्दा है कि बहुत से लोगों आज भी मोदी या मोदी सरकार की इसलिए आलोचना करते नहीं थकते कि नोट बंदी के वक्त मोदी सरकार ने देश की जनता को लम्बे लाईन में खड़े होने के लिए मजबूर कर दिया जिससे अनेको लोगों की मौते हुई। लेकिन  शायद ऐसे लोगों ने इस बात पर कभी गौर नहीं किया कि नोट बंदी तो इस सरकार की मज़बूरी थी कियूंकि बिना नोट बंदी किये उस वक्त के अर्थव्यवस्था को संभाला नहीं जासकता था। कियुंकि उस वक्त शायद आप लोगों को याद अवश्य होगा की संपूर्ण दुनिया आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही थी। यदि इस नोट बंदी का असर देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने की वजाय और भी ज्यादा दुष्कर कर देती तो यह माना जा सकता था कि इस तरह का निर्णय सही नहीं था। यदि आज हम  वर्त्तमान समय में बाजार के भाव को देखे तो हमें प्रत्येक वस्तुओं के दामों में इस्थिरता नजर आएगी। लेकिन आज से पांच वर्षों पहले मोदी के नेतृत्व में जब भाजपा ने अपने बलबूते बहुमत हासिल किया था तो उस वक्त इस बात को रेखांकित किया गया था कि सर्वप्रथम देश के जनता की संप्रग शासन के प्रति नाराजगी एवं नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए अच्छे दिन के वायदे के असर की वजह से उन्हें यह जीत हासिल हुई है।
    पांच साल बाद अगर मोदी ने और अधिक बहुमत हासिल किया तो इसका सीधा सा अर्थ है कि उन्होंने सत्ता विरोधी ताकतों को मात दे दी। ऐसा तभी होता है जब जनता को यह लगने लगे कि मौजूदा सरकार द्वारा पांच वर्षों में जिन कार्यों को नहीं किया जा सका वह आने वाले समय में निश्चित ही पूर्ण होगा। भारत जैसे इतने विशाल देश में जहां जन समस्याओं का ढेर लगा हो वहां पर कोई भी सरकार पांच वर्षों में चाहकर भी उन समस्याओं को दूर नहीं कर सकती है ऐसी स्थिति में यहाँ सत्ता विरोधी ताकतों का प्रभाव न्यूनतम कर देना भी किसी करिश्मे से कम नहीं आंका जा सकता है इस बार भाजपा की झोली में वर्ष 2014 से अधिक सीटें आईं हैैं, इसका एक सबसे बड़ा कारण यह भी है कि उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल में उसका बेहतर प्रदर्शन होने के साथ ही देश के कई अन्य राज्यों में भी बढ़त हासिल करना भी कम जादुई बात नहीं है।
    राजनीति में चुनावी सफलता व मुश्किल से ही दोहराई जासकती है, वहां भाजपा पार्टी ने मोदी के नेतृत्व में मौजूदा समय के चुनाव में यह करिश्मा कर दिखाया है। जबकि ऐसा माना जा रहा था कि बिहार एवं  उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में जातिवादी राजनीति का वर्चस्व रहेगा। यदि आज इस तरह की राजनीति करने वाले दलों के मेल-मिलाप से भी ऐसा होपाना संभव नहीं हुआ तो इससे यही बात साबित होती है कि देश की जनता का सोचने के तौर तरीके में आमूलचूल बदलाब आ चुका है।
    इस तरह का बदलाब होना आज के परिवेश अत्यंत जरुरी था, क्योंकि जाति समाज के आधार पर किसी भी दल का पक्ष या विरोध में संगठित होना सरासर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। जाति-धर्म से ऊपर उठकर राजनीति के प्रति देश की जनता की बदलते विचार-धारा को हमें अवश्य प्रोत्साहित करना होगा, क्योंकि इससे पहली बात तो यह कि लोग जात-पांत के स्थान पर किसी की भी सरकार के द्वारा किये गये उसके काम-काज के आधार पर ही उसे वोट देने सिलसिला देश में कायम हो सकेगा।
    इसके अलावा धर्म-जाती के आधार पर लीगों का संगठित होने कोभी रोका जा सकेगा। वास्तव में ऐसा होने पर ही नवीन भारत के निर्माण हो सकेगा। यह अच्छा ही है कि सत्ता में पहले की अपेक्षा और अधिक मजबूती से लौटे मोदी अपनी नई पारी के लिए कमर कसे हुए हैं। यह जरूरी है, क्योंकि कई मोर्चों पर चुनौतियां उनका इंतजार कर रही हैं। उन्हें उनसे पार पाना होगा। इसी के साथ ही विपशियों को उनके पराजय होने के कारणों को  अच्छी तरह से छानबीन करने का काम ईमानदारी से करना पड़ेगा। जिससे उन्हें यह समझ आए कि बेहतर कि विरोधी के प्रति जरूरत से अधिक नकारात्मक प्रचार स्वमं उनके पक्ष में माहौल बनाने का ही काम करता है। इस दफे ठीक ऐसा ही हुआ है जिसका सबसे बड़ा प्रमाण कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का स्वमं ही अमेठी में पराजित होना है।

    Keep Reading

    An Era Fading Before Our Eyes: The Legacy of Baberu!

    आँखों के सामने ओझल होता एक युग: बबेरू की वो विरासत!

    Akhilesh issues a stern warning to those vandalizing Baba Saheb's statue: "This is a long battle, and it will be fought with determination."

    बाबा साहेब की मूर्ति खंडित करने वालों को अखिलेश की बड़ी चेतावनी ‘ये लड़ाई लंबी है, मजबूती से लड़ी जाएगी’

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    Chief Minister Yogi Adityanath addresses public grievances during 'Janata Darshan'.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएँ

    Sankat Haran Panchmukhi Hanuman Temple Foundation Day: Bhajans Resound Amidst Sundarkand Recitation; Community Feast (Bhandara) Held.

    संकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस : सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ गूंजे भजन, चला भण्डारा

    The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence

    नोएडा के श्रमिकों का दर्द: 10-13 हज़ार पर 12 घंटे की बंधुआ मजदूरी, अब हिंसा तक पहुंचा प्रदर्शन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    An Era Fading Before Our Eyes: The Legacy of Baberu!

    आँखों के सामने ओझल होता एक युग: बबेरू की वो विरासत!

    April 14, 2026
    Saudi Arabia issues a stern warning to the US: Lift the blockade on the Strait of Hormuz, or oil supplies will be cut off! — Trump also faces a massive setback from China.

    सऊदी अरब ने अमेरिका को साफ चेतावनी दी: होर्मुज ब्लॉकेड हटाओ, वरना तेल सप्लाई रुक जाएगी!, ट्रंप को चीन से भी ज़बरदस्त झटका

    April 14, 2026
    Akhilesh issues a stern warning to those vandalizing Baba Saheb's statue: "This is a long battle, and it will be fought with determination."

    बाबा साहेब की मूर्ति खंडित करने वालों को अखिलेश की बड़ी चेतावनी ‘ये लड़ाई लंबी है, मजबूती से लड़ी जाएगी’

    April 14, 2026

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    April 14, 2026
    Chief Minister Yogi Adityanath addresses public grievances during 'Janata Darshan'.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएँ

    April 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading