Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    पत्रकार क़ादरी को ब्रेन स्ट्रोक, साम्प्रदायिक सौहार्द खतरे से बाहर

    By December 2, 2019 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 484

    लखनऊ, 02 दिसंबर, 2019: एकाएक बहुत कुछ बदल गया था। सामान्य मौसम रुख्सत हो रहा था। नवंबर गुजरते ही सर्द हवाओं ने जाड़े की दस्तक दे दी थी। शाम तक पत्रकार अलीम क़ादरी पूरी तरह से तंदुरुस्त थे। शाम ढलते ही जबरदस्त ब्रेन हैमरेज के बाद उनकी ज़िन्दगी सिसकियां लेने लगी। क़ादरी के नजदीक खड़ी मौत को खदेड़ने की कोशिश तेज़ हो गई थी। सिसकती ज़िन्दगी को उम्मीदों की सासें मिलने लगीं।

    इस कोशिश ने समाज में फैली मज़हबी नफरत की बीमारी को भी सेहतयाब करने की मिसाल दे दी।
    ‘साहसी भारत’ पत्रिका के पत्रकार अलीम क़ादरी को वेंटीलेटर दिलवाने के कठिन संघर्ष में बीमार पड़े साम्प्रदायिक सौहार्द को भी आक्सीजन मिल गया।

    नफरत फैलाने के इल्जाम के जख्म से घायल मीडिया को भी मरहम मिलता दिखा। संगठनबाजी की सियासत में फूट और खुदगर्जी का शिकार लखनऊ के पत्रकार बुरे वक्त पर एक दूसरे के काम भी नहीं आते। गैर मान्यता प्राप्त और मान्यता प्राप्त पत्रकारों के बीच खाई है.. ! लखनऊ में पत्रकारिता के इन अंधेरों को आशा की एक किरण दिखाई देने लगी।

    ब्रेन स्ट्रोक के बाद की हालत देखकर लग रहा था कि कादरी को मौत के अंधेरों से कोई नहीं बचा सकता। इस पत्रकार की हालत देखकर लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के डाक्टरों ने वापस कर दिया। इतने में शीबू निगम नाम के एक युवा पत्रकार वहां जिन्दगी का फरिश्ता बनकर आये और क़ादरी को बचाने की कोशिश में बीमार पड़े साम्प्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और गंगा जमुनी तहजीब को भी सेहतयाब कर गये।

    शीबू ने अपने पैसे से प्राइवेट एम्बुलेंस की और बलरामपुर अस्पताल से केजीएमयू के ट्रामा सेंटर ले गये। मौलाना जैसी हुलिया (गैटअप)वाले पत्रकार अलीम क़ादरी को कुछ मित्र प्यार से मौलाना भी कहते हैं। इस मौलाना पत्रकार की जान बचाने की कोशिश में शीबू अकेले लड़ रहे था। यमराज से अपने पति को बचाने वाली सावित्री की तरह इलाज पाने की हर मुश्किल से वो लगे थे।

    शीबू जानते थे कि यदि वैंटीलेटर नहीं मिला तो कादरी की सांसे थम सकती हैं। अकेले जानिबे मंजिल दौड़ते-दौड़ते वो घबरा सा गये थे कि कुछ ही मिनटों में उनके जैसे मददगार पत्रकारों का कारवां बनता गया। केजीएमयू में वैंटीलएटर हासिल करने के संघर्ष में बराबर का साथ देने के लिए शीबू निगम के साथ अजय वर्मा संजोग और हेमंत कृष्णा जैसे तमाम पत्रकार कादरी को वैंटीलएटर दिलाने में कामयाब हो गये। सोशल मीडिया पर ये वाकिया वायरल हुआ तो कलकत्ता से दो सौ किलो मीटर आगे एक भव्य मंदिर में दर्शन के लिए गये लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा ये मामला जानकर बेचैन हो गये।

    उन्होने कुछ देर के लिए दर्शन का कार्यक्रम स्थगित किया। फोन पर कादरी की तबियत की पल-पल की जानकारी लेते रहे। देखरेख में लगे पत्रकार संजोग से आर्थिक सहयोग स्वीकार पंहुचाने का आग्रह किया। इसी तरह तमाम मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। और ये सिलसिला जारी है।

    पत्रकार अलीम क़ादरी अभी तक खतरे से बाहर तो नहीं है लेकिन गंगा-जमुनी तहज़ीब के शहर लखनऊ के इन पत्रकारों ने मौजूदा दौर में बीमार पड़े साम्प्रदायिक सौहार्द को खतरे से बाहर होने की दलील दे दी।

    – नवेद शिकोह

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading