सर्वे में दो तिहाई लोगों ने कहा: मोदी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है
नई दिल्ली, 26 मई। आज 26 मई को केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार के 4 साल पूरे हो गये। मोदी सरकार के इन चार साल के कार्यकाल को लेकर कई मीडिया समूहों ने सर्वे कराया और इन सर्वे में जो ख़ास बात निकलकर सामने आयी उसमे अधिकतर लोगों का सरकार पर भरोसा बना हुआ है।
इस मामले में टाइम्स मेगा ऑनलाइन पोल के नतीजे भी मोदी मैजिक के पक्ष में बोल रहे है पोल के नतीजे भी यही कहते है कि भाजपा के नरेंद्र मोदी अभी भी देश के सर्वाघिक लोकप्रिय नेता के पायदान पर नंबर वन बने हुए हैं। इस पोल में शामिल 8,44, 646 लोगों में से दो-तिहाई से ज्यादा यानी 71.9% लोगों ने कहा कि वे फिर एक बार नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए वोट करेंगे।
73.3% लोगों ने माना कि आज आम चुनाव हुए तो केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। 16.1% लोगों ने कहा कि वे मोदी या राहुल गांधी के अलावा किसी और को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट डालेंगे। 11.93% लोगों ने राहुल गांधी को पीएम बनाने के लिए वोट डालने की बात कही। यह पोल टाइम्स ग्रुप की नौ भाषाओं की 9 साइटों पर 23-25 मई के बीच किया गया। लोगों से 10 सवाल पूछे गये थे। साढ़े आठ लाख से अधिक पाठकों ने इस पोल में भाग लिया।







