जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने किया आगाह: सीमा पार से घुसपैठ की ताक में 300 से ज्यादा आतंकी
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि एलओसी के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकाने में 300 से ज्यादा आतंकवादी मौजूद हैं और वे भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। श्री सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के पाकिस्तान के मंसूबे को नाकाम करने के लिए सुरक्षाकर्मी पूरी चौकसी बरत रहे हैं।
उन्होंने पुलिस मुख्यालय में एक मीडिया साक्षात्कार में बताया, ‘जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने के इरादे से उस तरफ बड़ी संख्या में आतंकवादी जमा हैं। कश्मीर घाटी में घुसपैठ की करीब चार घटनाएं पहले ही हो चुकी हैं और राजौरी-पुंछ इलाके में इस तरह के दो-तीन प्रयास हुए हैं।’
इस पर चिंता प्रकट करते हुए डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान की आईएसआई, सेना और अन्य एजेंसियां बहुत सक्रिय हैं और आतंकी ठिकाने में प्रशिक्षित आतंकवादी तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी एजेंसियों के नवीनतम आकलन के मुताबिक कश्मीर की तरफ (पीओके में एलओसी के पास आतंकी ठिकाने में) आतंकवादियों की अनुमानित संख्या 150 से 200 के करीब है और इस तरफ (जम्मू क्षेत्र) 100 से 125 आतंकवादी हैं।’ पुलिस प्रमुख ने कहा कि आतंकवादियों के चार समूह जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के संबंध में।
आतंकी हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने हमला किया जिसमें बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए. जवान बीएसएफ की 37 बटालियन की एक पार्टी के थे. ये हमला श्रीनगर के पास गांदरबल जिले में हुआ. जम्मू और कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा कि बीएसएफ के दो जवान जो ड्यूटी का हिस्सा थे, पास की दुकान से कुछ खरीदने गए थे.
इस दौरान बाइक सवार दो आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया. एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. आतंकियों ने उनके पास से हथियार भी छीन लिए.







