Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अच्छी सेहत चाहते हैं तो सप्ताह में एक बार स्मार्टफोन से रहें दूर!

    By June 7, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 553

    नई दिल्ली, 07 जून 2019: देश में सूचना एवं प्रौद्योगिकी की लत खतरनाक दर से बढ़ रही है। भारत में लगभग तीन वयस्क उपभोक्ता लगातार एक साथ एक से अधिक उपकरणों का उपयोग करते हैं और अपने 90 प्रतिशत कार्यदिवस उपकरणों के साथ बातचीत करते हुए बिताते हैं। यह तय एक अध्ययन में सामने आया है। इस तंय पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है कि स्क्रीन पर जरूरत से ज्यादा समय बिताने से मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के नुकसान हो सकते हैं।


    बचाव के कुछ टिप्स:

    • सप्ताह में एक बार एक पूरे दिन सोशल मीडिया से बचें।
    • सोने से 30 मिनट पहले किसी भी इलेक्ट्रनिक गैजेट का उपयोग न करें।
    • हर तीन महीने में 7 दिन के लिए फेसबुक प्रयोग न करें।

      अध्ययन के निष्कर्ष :

    अध्ययन ने यह भी संकेत दिया कि 50 फीसद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर गतिविधि शुरू करने के बाद फिर कंप्यूटर पर शुरू हो जाते हैं और भारत में इस तरह स्क्रीन स्विच करना आम बात है। मोबाइल फोन का लंबे समय तक उपयोग गर्दन में दर्द, आंखों में सूखेपन, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम और अनिद्रा का कारण बन सकता है। 20 से 30 वर्ष आयु के लगभग 60 फीसद युवाओं को अपना मोबाइल फोन खोने की आशंका रहती है, जिसे नोमोफोबिया कहा जाता है।

    एर्क्‍सपट्स की नजर में :

    एचसीएफआई के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल ने कहा, हमारे फोन और कंप्यूटर पर आने वाले नोटिफिकेशन, कंपन और अन्य अलर्ट हमें लगातार उनकी ओर देखने के लिए मजबूर करते हैं। यह उसी तरह के तंत्रिका मागरे को ट्रिगर करने जैसा होता है जैसा किसी शिकारी द्वारा एक आसन्न हमले के दौरान या कुछ खतरे का सामना करने पर होता है। इसका अर्थ यह हुआ कि हमारा मस्तिष्क लगातार सक्रिय और सतर्क रहता है, लेकिन असामान्य तरह से। हम लगातार उस गतिविधि की तलाश करते हैं, और इसके अभाव में बेचैन, उत्तेजित और अकेला महसूस करते हैं। कभी-कभी हाथ से पकड़ी स्क्रीन पर नीचे देखने या लैपटप का उपयोग करते समय गर्दन को बाहर निकालने से रीढ़ पर बहुत दबाव पड़ता है। हम प्रतिदिन विभिन्न उपकरणों पर जितने घंटे बिताते हैं, वह हमें गर्दन, कंधे, पीठ, कोहनी, कलाई और अंगूठे के लंबे और पुराने दर्द सहित कई समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाता है।

    यह भी :

    मैक्स कैथलैब के निदेशक डॉ. विवेका कुमार के अनुसार गैजेट्स के माध्यम से सूचनाओं की इतनी अलग-अलग धाराओं तक पहुंच पाना मस्तिष्क के ग्रे मैटर डेंसिटी को कम करता है, जो पहचानने और भावनात्मक नियंतण्रके लिए जिम्मेदार है। इस डिजिटल युग में, अच्छे स्वास्य की कुंजी है मडरेशन, यानी तकनीक का समझदारी से उपयोग होना चाहिए। हम में से अधिकांश उन उपकरणों के गुलाम बन गए हैं, जो वास्तव में हमें मुक्त करने और जीवन का अनुभव करने और लोगों के साथ रहने के लिए अधिक समय देने के लिए बने थे। हम अपने बच्चों को भी उसी रास्ते पर ले जा रहे हैं।

    Keep Reading

    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Dispute over platform ticket expiry at the station: Train delayed, passenger fined!

    स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायरी का विवाद : ट्रेन लेट, जुर्माना यात्री पर!

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading