Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अब किसी भी गब्बर सिंह की ख़ैर नहीं!

    By August 9, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 700
    हिट जोड़ी साबित हुयी: मोदी ‘जय’ और अमित ‘वीरू की: अब राम मंदिर भी बनेगा और पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा होगा
    नवेद शिकोह
    मोदी सरकार कि सफलताएं ही उसके गले की फांस बन गई है। जनता की अति अपेक्षाओं से सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। कोई कह रहा है-  “जय-वीरू अब पाक अधिकृत कश्मीर भी आज़ाद करवाओ”!
    और अब लोगों मे ये विश्वास बढ़ गया है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की जोड़ी अपनी कुशल कार्यप्रणाली से अयोध्या मे राम मंदिर.निर्माण जल्द ही करवायेंगे।
    अब राज्यसभा मे भी सरकार पर विश्वास की किरण दिखने लगी है। जनहित और जनभावनाओं को लेकर मोदी सरकार संसद मे कोई भी बिल पास करवा सकती है। तीन तलाक और कश्मीर मसला संसद मे सुलझने के बाद साबित हो गया कि मोदी है तो सबकुछ मुम्किन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी को सोशल मीडिया मे शोले के जय-वीरू की जोड़ी कहा जा रहा है। देश की जनता शोले के ठाकुर की तरह जय-वीरू पर कुछ ज्यादा ही विश्वास करने लगी है। लगने लगा है कि अब किसी भी गब्बर सिंह की ख़ैर नहीं।
    आपरेशन घाटी ने इतिहास रच दिया। अनुच्छेद 370 पर भी सफलता अर्जित कर ली। साबित हो गया कि शोले फिल्म की तरह इस देश मे भी जय-वीरू जैसे हीरोज की जोड़ी है। ये कुछ भी कर सकते हैं।अब कुछ भी असंभव नहीं। हर गब्बर सिंह मार दिया जायेगा।
    file photo
    देश को फिल्म शोले मान लें तो सवा सौ करोड़ जनता ठाकुर (संजीव कुमार) बन गयी है और प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जय-वीरू बन गये हैं। ये जोड़ी मिलकर असंभव को संभव कर सकती है। इनके पास पुराने से पुराने हर मर्ज का इलाज है। ये शातिर से शातिर, ख़ूखार से ख़ूख़ार और ताकतवर से ताकतवर किसी भी गब्बर सिंह को निपटा सकते हैं।
    मोदी सरकार की सफलताओं ने ही मोदी सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। जनता अतिअपेक्षाएं करने लगी है।
    संसद मे तीन तलाक़ बिल पास होना और कुछ दिन बाद ही अनुच्छेद 370 पर सफलता पाकर इतिहास रचने वाली मोदी सरकार का संसद मे जादू चलता है। भले ही राज्यसभा मे बहुमत ना हो लेकिन कुशल मैनेजमेंट और जनहित के मुद्दों की ताकत से भाजपा राज्यसभा मे भी कोई भी कानून पास करवा सकती है। देश को अब राममंदिर निर्माण की उम्मीद भी बढ़ गयी है। मामला कोर्ट मे नहीं होता तो अयोध्या मे राम मंदिर निर्माण का कानून संसद मे पास करवा लिया होता। जिस तरह से जटिल से जटिल मामलों को सुलझाने के लिए सरकार ने संसद मे बिल पास करवा लिए।
    जनता को अब लगने लगा है कि उसकी लोकप्रिय सरकार उसके भरोसे की हर कसौटी पर खरी उतर सकती है। संविधान और कानून के दायरे मे मंदिर निर्माण जैसे जटिल कार्य भी सुलभ हो गये हैं।
    जनहित और जनभावनाओं को देखते हुए कानून और संविधान तक मे संशोधन की आवश्यकता पड़े तो भाजपा सरकार इस काम को भी संसद मे पास करवा सकती है।
    कश्मीर समस्या और तीन तलाक जैसे आपरेशन सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की लोकप्रियता बढ़ गयी है। लोग अमित शाह को नरेंद्र मोदी का राजनीतिक उत्तराधिकारी मानने लगे हैं। सोशल मीडिया पर इन्हें शोले के जय-वीरू की जोड़ी भी कहा जा रहा है। अतिअपेक्षाएं का आलम ये है कि कोई कह रहा है कि मोटा भाई अबकि बार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को आजाद कराओ। कोई लिख रहा है कि बरसों पुराना सपना साकार होगा। भारत को अब हिन्दू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।मोदी हैं तो सबकुछ मुम्किन है।

    Keep Reading

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading