संकट में चीन
चीन में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग को पत्र लिखकर मदद की पेशकश की है।
पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर चीन के लोगों के साथ भारत की एकजुटता व्यक्त की। एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में भारत के सहयोग की पेशकश की है।
हाल ही में भारत ने करीब 400 से अधिक छात्रों को चीन के वुहान शहर से वापस भारत लाया। चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 811 हो गई है और इसके संक्रमण के 37,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है।







