लखनऊ, 31 मई 2019: दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बादलों की आवाजाही से से उमस बढ़ती जा रही है। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव तलाशते देखे गए, इतना ही नहीं आवारा छुट्टा जानवरों ने भी पेडों के नीचे झुंड बनाकर गर्मी से अपने आप को बचाते देखे गए, भीषण गर्मी में बिजली कटौती भी आम बात हो गई है। दोपहर में गर्मी से बचने के लिए लोग घर से निकलना पसंद नहीं करते है। लेकिन जब बिजली चली जाती है तो वह कोढ़ में खाज का काम करने लगती है ।
सुबह 8 बजे से ही सूरज का पारा चढ़ने लगता है और 10 बजे तक सूरज अपने पूरे शबाब में आ जाता है और जरूरतमंदों के अलावा सड़कों पर कोई दिखाई नहीं देता। गनीमत बस यही है कि स्कूलों में छुट्टी हो गई है नहीं तो बच्चों को भी इसकी मार खानी पड़ती ,इस भीषण गर्मी से दो-चार लोग गर्मी से बचने के लिए छाता से काम चला रहे, वहीं कोचिंग जाने वाली लड़कियां मुंह पर स्कार्फ बांध कर निकल रही है। शाम ढलते ही बाजारों में रौनक बढ़नी शुरू हो जाती है जो देर रात तक चलती है।
मौसम विभाग की मानें तो गर्मी जून माह तक कायम रहेगी । इस समय तालाब पोखराओं में पानी सूख गया है, जिस से पशु पक्षी सभी पानी के लिए तरस रहे ,शासन प्रशासन से ग्रामीणों ने अनेकों बार मांग की परंतु अभी तक तालाबों में पानी नहीं भरा गया जिससे पक्षियों को पानी के लिए तड़पना पड़ रहा है और भारी दिक्कत का सामना उठाना पड़ रहा है।







