लखनऊ, 28 अप्रैल 2019: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने वरिष्ठ स्तंभकार डॉ दिलीप अग्निहोत्री, समाजसेवी लक्ष्मी चन्द्र अग्रवाल, शिक्षाविद सविता पाठक को गोमती श्री से सम्मानित किया। डॉ दिलीप अग्निहोत्री के हजारों लेख देश के विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके है। उनकी एक कविता संग्रह के अलावा नौ पुस्तकें भी प्रकाशित हुई है।

सम्मान समारोह का आयोजन गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति द्वारा किया गया था। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव रहे शिव कुमार, डॉ दिनेश शर्मा, आशुतोष टण्डन, बृजेश पाठक, महासमिति के अध्यक्ष डॉ बीएन सिंह, महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला राम कृष्ण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।







