Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    जाति की ऐठन छोड़ो, गटर साफ करने वालों के तलवे साफ करो ! 

    By February 25, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 505
    We positive 
    Love you Modi
    लखनऊ, 25 फरवरी 2019: सकारात्मक नजरिए से देखिएगा तो हर चीज में सकारात्मकता दिखाई देगी। ये मत कहिये कि चुनाव की तारीखे घोषित होने के एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री का सफाई कर्मचारियों/दलितों का पैर धोना खालिस राजनीति है। चुनावी झांसे हैं। चुनावी शिगूफे हैं। पब्लिसिटी स्टंट हैं। पिछली जातियों-दलितों को रिझाने की घिसी-पिटी चालें हैं। कुछ नहीं किया.. वादाखिलाफी की.. परफार्मेंस जीरो रही.. रोजगार देने के बजाय छीन लिए..  मंदिर भी नहीं बनवाई। पाकिस्तान से बदला भी नहीं लिया।
    इस तरह की बकवास और नकारात्मक बातें मैं नहीं करूंगा। क्योंकि मै पाजिटिव सोच रखता है। नरेंद्र मोदी जी से मोहब्बत करता हूं। अभी भी बहुत उम्मीदें हैं इनसे।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाई कर्मचारियों के पैर धो कर चुनावी प्रचार नहीं बल्कि वर्ण व्यवस्था की कुरीतियों को खत्म करने के लिए भारतीय समाज को बहुत काबिलेतारीफ संदेश दिया है। आरक्षण को एक नई ऊंचाई पर लाकर खड़ा कर दिया है।
    छोटे और बड़े पेशों का गुलाम बनाकर जिस वर्ण व्यवस्था ने दलितों-पिछड़ों को सबसे पीछे खड़ा कर दिया था उसे गांधी और अंबेडकर ने बदलने की कोशिश की। नतीजतन भारतीय संविधान को आरक्षण का बेशकीमती तोहफा मिला। आज मोदी ने आरक्षण को और भी ऊंचाई पर पहुचाने के प्रयास आगे बढ़ाने का कदम उठाया है। आरक्षण स्वर्ण वर्गों से यही कहता था कि शिक्षा-नौकरी या किसी भी लाभ की लाइन में तुम पीछे हो जाओ, पिछड़ों – दलितों को आगे करो।
    पैर धोकर मोदी ने इसमें एक नया अध्याय जोड़ने की कोशिश कर दी। यानी सवर्ण तुम पिछड़े-दलित से ऊंचे किस आधार पर हो ! अगर ये तुम खुद के और पुरखों के पेशे के आधार पर खुद को अगड़ा समझते हो तो ये गलत है। नाली और टट्टी साफ करने को अगर तुम छोटा पेशा समझते हो तो भूल जाओ ये सब। ये पेशा लोकतंत्र में सबसे बड़े पद प्रधानमंत्री के पद से भी ऊंचा है। प्रधानमंत्री जब पिछड़ों-दलितों, सफाई कर्मचारियों.. गटर-सीवर-ट्टटी साफ करने वालों के पैर साफ कर सकता है तो तुम्हारा भी ये फर्ज है कि तुम अपने या अपने पुरखों के कथित ऊंचे पेशे की ऐठन छोड़कर सफाई करने वालों के तलवे साफ करो !
    यानी आज आरक्षण का ज्यादा लाभ लेने वालों को ये भी लाभ मिलने के संकेत मिल गये कि अब वो उनके तलवे धोयेंगे जिनके बराबर में भी नहीं बैठते थे। छुआछूत करते थे। साथ मे खाना नहीं खाते थे।
    इसलिए हम सब मिलकर कहें मोदी जी आई लव यू।
    We Love Modi
    नवेद शिकोह

    Keep Reading

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading