Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    2019 का होगा नया अंदाज!

    By January 2, 2019Updated:January 2, 2019 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 521
    नवेद शिकोह
    लखनऊ, 02 जनवरी 2019: उम्मीद है कि 2018 नये अंदाज के साथ हम सब की जिन्दगी में शामिल होगा। पुराने तजुर्बे नयी सोच और नयी फिक्र पैदा करने लगी है। सदी की परिपक्वता का प्रतीक उन्नीसवा साल हम सब की अक्ल को धार देने के संकेत दे रहा है। कुछ गलतियों और रीतियों का अंत और नये फैसलों का जन्म हो रहा है। ये सदी अट्ठारहवां साल पार करके बालिग हो गयी है। हर तरफ परिपक्वता छाने की उम्मीद नजर आ रही है। समाज का आईना बनी सोशल मीडिया से लेकर सियासत भी अब काफी मैच्योर सी दिख रही है। सरकार चलाने के दौरान भाजपा को गलतियां का अहसास हो चुका है। पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं चुकाने वाली हैं।
    पिछले अनुभवों से सबक लेकर केजरीवाल ने ज्यादा बयान देना बंद कर दिये हैं। ममता बनर्जी की राजनीति बंगाल की सरहदों से बाहर आने को बेकरार है। अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह यादव की जातिगत राजनीति की विरासत पर ही अमल करने पर मजबूर हो गये हैं। मायावती ने मान लिया है कि हम अपने आधार दलितों के सिवा सर्व समाज या मुस्लिम समाज पर ज्यादा तवज्जो ना दें तो बेहतर है। कांगेस पुराने ढर्रे पर आकर साफ्ट हिन्दुत्व की तरफ बढ़ रही है। छोटे-छोटे दलों के मुखिया समुंदर में अपना खोया वजूद वापस लाने की शातिराना चालें चलने लगे हैं।
    व्यापारी से लेकर कवि हों या कलाकार, साहित्यकार या खिलाड़ी.. सब इतने समझदार हो गये हैं कि वो व्यवसायिकता की नयी परिभाषा के हिसाब से अपने-अपने रास्ते तय करने लगे हैं। अंबानी-अडानी और अन्य बड़े पूंजीपतियों के मौजूदा सरकार से घनिष्ठ रिश्ते अब प्रत्यक्ष ना होकर अप्रत्यक्ष होते नजर आने लगे हैं। योग गुरू बाबा राम देव ने अपना सियासी आसन बदल कर भाजपा परस्ती से मुंह मोड़ लिया है।
     हिन्दू समाज अब बहकावे से दूर हो रहा है और मुसलमान कट्टरता त्यागता नजर आ रहा है। मनों के मंदिरों में प्रेम के दीप प्रज्वलित होने के संकेत मिलने लगे हैं और दिलों की मस्जिदों में एकता के चराग रोशन होने की जरूरत महसूस हो रही है। नफरत के शोलों से जलते समाज ने मोहब्बत की बारिश की दुआएं करना शुरू कर दी हैं।
    पत्रकारों का कलम का रूख सियासी फायदे-नुकसान की बारीकियां समझते हुए अपना रुख मोड़ रहा है। कलमकारों के कलम अपनी-अपनी किताबों में किसी की तारीफ के आखिरी सफे मुकम्मल कर रहे हैं, तो कोई  नये उदय की प्रस्तावना का सिलसिला शुरू कर रहा है।
    imaging:shagunnewsindia.com

    सोशल मीडिया पर आम जनमानस काफी समझदार हो गया है। आईटी सेल को पहचान कर नजरअंदाज किया जाने लगा है। नफरत की बयार को अब लोग स्वीकार नहीं कर रहे हैं। गरीबों की मदद की सराहना में कमी नहीं लेकिन सर्द रातों में कंबल बांटने की तस्वीरें अब बर्दाश्त नहीं की जा रही हैं। सोशल मीडिया के झूठ पर किसी को यकीन नहीं पर सच खूब वायरल होने लगा है। इस सच के आगे व्यवसायिक मीडिया घुटने टेक कर उसे दिखाने पर मजबूर है।

    ब्लैकमेलिंग की पत्रकारिता अब दम तोड़ सकती है क्योंकि सोशल मीडिया ने हर किसी को मीडिया का हिस्सा बना दिया है। इसलिए झूठ और ब्लैकमेलिंग को एक्सपोज करने की ताकत सबके हाथों में आ गयी है। टीवी मीडिया और प्रिंट मीडिया पर वेब मीडिया हावी हो रहे है। यही कारण है कि खर्चीली मीडिया पर खर्च करके मीडिया को अपनी मुट्ठी में लेने वाला कार्पोरेट जगत सच्ची पत्रकारिता को अब आसानी से नहीं दबा सकता। लाइजनिंग के चेहरे पर पत्रकारिता का मुखौटा लगाने वाले धनशाली कथित पत्रकारों के आगे गरीब पत्रकारों का कलम धारदार तलवार की तरह चमकने लगा है।
    मुफलिसी, तंगहाली, बेरोजगारी, मंहगाई और असुरक्षा से तंग आकर लोग मंदिर-मस्जिद की राजनीति के खिलाफ सुशासन और विकास की तलाश में नये रास्ते खोजने पर मजबूर हो गये हैं। जनता अब कसमों-वादों, बातों और लच्छेदार भाषणों के बजाये जमानी हकीकत पर गौर करने लगी है। सदी व्यस्क हो गयी है। अब जमाना भी नासमझ बच्चा नहीं रहा। बच्चा-बच्चा भी समझदारी के साथ एक कामयाब युग का इतिहास रचने के तेवर में नजर आ रहा है।

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading