Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    मन की बात में बोले पीएम: दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देंगे

    By October 1, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 787

    गुजरात में मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

    नई दिल्ली, 01 अक्टूबर 2018: मन की बात में कल रविवार को रेडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे सैनिक देश की शांति और प्रगति को नष्ट करने का प्रयास करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भारत शांति में पूरा विश्वास करता है, लेकिन अपनी संप्रभुता और सम्मान के साथ किसी कीमत पर समझौता नहीं करेगा।

    श्री मोदी ने यह टिप्पणी सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ ‘‘पराक्रम पर्व’ मनाए जाने के एक दिन बाद अपने 48वें रेडियो मासिक कार्यक्रम ‘‘मन की बात’ में की। उन्होंने कहा कि ‘आतंकवाद की आड़ में छद्म युद्ध का दुस्साहस करने के जवाब’ के रूप में सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, अब यह निर्णय लिया गया है कि हमारे सैनिक उन सभी को मुंहतोड़ जवाब देंगे, जो हमारे देश की शांति और प्रगति को नष्ट करने की कोशिश करेंगे।

    सफलता की कहानी बना स्वच्छ भारत मिशन:

    श्री मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन नियंत्रण स्तर पर सफलता की कहानी बन गया है। इस बात का उल्लेख करते हुए कि कैसे लोगों का एक छोटा सा कदम सबसे वंचित लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकता है, प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी के दर्शन और मंत्रों को अपनाने का आह्वान किया और लोगों से विशेष अवसरों पर खादी और हैंडलूम उत्पादों को खरीदने के लिए कहा।

    मानवाधिकार आयोग की तारीफ :

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की भी सराहना की। उन्होंने कहा, शोषित, पीड़ित और वंचित लोगों की स्वतंत्रता और शांति के लिए यह आवश्यक है और उनके लिए न्याय सुनिश्चित किया जाए। एनएचआरसी ने न केवल मानव अधिकारों की रक्षा की है बल्कि सालों से मानव गरिमा के प्रति सम्मान को भी बढ़ावा देता आ रहा है। मोदी ने कहा कि 12 अक्टूबर 1993 को गठित एनएचआरसी ने भारतीयों के बीच आशा और आत्मविश्वास को बढ़ाया है।

    श्री मोदी ने समाज के शोषित, पीड़ित और वंचित लोगों को सामाजिक स्वतंत्रता, शांति और न्याय सुनिश्चित करने के लिए मानवाधिकारों पर जोर देते हुए कहा है कि यह ‘‘सबका साथ सबका विकास’ की अवधारणा का आधार है। उन्होंने कहा कि संस्कृत की एक उक्ति है‘‘न्यायमूलं स्वराज्यं अर्थात स्वराज के मूल में न्याय होता है, जब न्याय की चर्चा होती है, तो मानव अधिकार का भाव उसमें पूरी तरह से समाहित रहता है। शोषित, पीड़ित और वंचित जनों की स्वतनता, शांति और उन्हें न्याय सुनिश्चित कराने के लिए- ये विशेष रूप से अनिवार्य हैं।

    Keep Reading

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026
    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    June 15, 2026
    Buzz in Patna: Special screening of Manoj Bajpayee and Adah Sharma's film 'Governor'

    पटना में धूम: मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म ‘गवर्नर’ की खास स्क्रीनिंग

    June 15, 2026
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading