Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    प्रधानमंत्री कहां से लड़ेंगे चुनाव, तेज हुयीं चर्चाएं !

    By January 8, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Fiie photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 570
    नवेद शिकोह
    लखनऊ, 08 जनवरी 2019: गंगा मैया ने बुलाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये चुनावी जुमला चार साल पहले खूब हिट हुआ था। चंद वर्षों में गंगा का पानी बदला और साथ ही परिस्थितियां भी बदली-बदली सी लगने लगीं। साढ़े चार साल बाद अब आशंकाएं जताई जा रही हैं कि मोदी गंगा मैया का आंचल वाराणसी छोड़कर किसी दूसरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
    उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन की चर्चाओं के साथ अब  इस बात पर अटकलें लगने लगीं हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या अपनी वाराणसी लोकसभा सीट छोड़कर कहीं और से चुनाव लड़ेंगे ! बनारस की लोकसभा सीट छोड़ेंगे या यूपी ही छोड़  किसी दूसरे राज्य की सीट से चुनाव लड़ेंगे ! तमाम अटकलों में चर्चा ये भी है कि मोदी वाराणसी छोड़कर लखनऊ की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह को नरेंद्र मोदी के लिए लखनऊ लोकसभा सीट छोड़कर कानपुर से चुनाव लड़ना पड़ सकता है।
    उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के कारण भाजपा को इस सूबे की किसी भी सीट को जीतने के लिए बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा इस कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी प्रतिष्ठा को रिस्क से बचाने के लिए यूपी छोड़कर किसी दूसरे राज्य की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। चर्चाएं हैं कि मोदी इस बार वाराणसी छोड़ आडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे।
    भाजपा के इस तरह के किसी फैसले की आशंका को लेकर ही विपक्ष भाजपा के नायक नरेंद्र मोदी की घबराहट का ढिंढोरा पीटने के मूड में है। यदि सचमुच मोदी मां गंगा के शहर वाराणसी की सीट छोड़ देते हैं तो विपक्ष इस फैसले को दलील बनाकर ये साबित करेगा कि ना सिर्फ भाजपा बल्कि  नरेंद्र मोदी भी अपनी लोकप्रियता और जनाधार को खो चुके हैं। केवल ऐसी  संभावना के आधार पर ही समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने आज से इस तरह के ताने देना शुरू कर दिये हैं।
    राम गोपाल ने आज मीडिया से कहा कि यूपी में सपा-बसपा गठबंधन की सुगबुगाहट से ही भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। भाजपा सरकार सीबीआई के तोते से गठबंधन को डराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा का सफाया तय है। राम गोपाल ने कहा कि भाजपा को ये अहसास हो गया है कि यूपी अब उसके बस मे नहीं रहा इसलिए पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट छोड़कर कहीं और से चुनाव लड़ेंगे।
    परिस्थितियों और तमाम ऐसे बयानों के साथ तमाम हवा में तीर फेके जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि मां गंगा की नगरी वाराणसी छोड़कर गोमती के आंचल लखनऊ को मोदी अपना सकते हैं। लखनऊ लोकसभा सीट को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीति विरासत माना जाता है। ये शहर भाजपा का गढ़ है और अयोध्या मुद्दा उभरने के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को कुछ राजनीतिक विश्लेषक ध्रुवीकरण का केंद्र भी मानते हैं।
    धर्म नगरी वाराणसी और धर्म की राजनीति को हवा देने वाले लखनऊ में भी गठबंधन का मजबूत जाल बिछा तो मोदी का एक बड़ा विकल्प आडिशा की पुरी लोकसभा सीट होगी। भाजपा के विधायक और वरिष्ठ नेता प्रदीप पुरोहित ने दावा किया था कि ओडिशा की पुरी लोकसभा से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।पुरी का विशेष धार्मिक महत्व है। पुरी मे ही भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल जगन्नाथ मंदिर है।
    अब सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि हो सकता है कि मोदी जी यूपी में गठबंधन से घबराकर वाराणसी छोड़ पुरी से लोकसभा चुनाव लड़ें। और इस बार कहें-मैं यहां आया नहीं हूं, जगन्नाथ ने मुझे बुलाया है।

    Keep Reading

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल प्रदर्शन से पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार नहीं

    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    Memorandum by the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association: District Magistrate confronted over 17-point demands.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन: 17 सूत्रीय मांगों पर जिला अधिकारी को घेरा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    July 28, 2026
    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    July 27, 2026
    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    July 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल प्रदर्शन से पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार नहीं

    July 27, 2026
    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading