Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भाजपा की गिरती शाख बचाने के लिए एजेंसियों ने फिर खेला आतंक का कार्ड: रिहाई मंच

    By February 17, 2018 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 642

    आरिज़ के पहले से ही सुरक्षा-खुफिया एजेंसियों की गिरफ्त में होने की थी आशंका 

    मुकदमें के दौरान होने वाली गिरफ्तारियों से पुलिस को मिलता है अपनी कहानी को दुरूस्त करने का मौका

    लखनऊ, 17 फरवरी 2018। रिहाई मंच ने दिल्ली स्पेशन सेल द्वारा 13 फरवरी को इंडियन मुजाहिदीन के कथित आतंकी आरिज़ खान की गिरफ्तारी को संदिग्ध बताते हुए उसके पहले से ही सुरक्षा-खुफिया एजेंसियों की गिरफ्त में होने की आशंका जताई है।
    रिहाई मंच प्रवक्ता शाहनवाज़ आलम ने कहा कि विगत में खुफिया एजेंसियों के सूत्र आरिज़ खान के दुबई, पाकिस्तान और सीरिया में होने की बातें करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के बयान के मुताबिक आईएम का एक अन्य कथित आतंकी अब्दुस्सुबहान, जिसे गत 24 जनवरी को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया, के सम्पर्क में था और दोनों नेपाल में रहते थे। ऐसे में सुबहान की गिरफ्तारी के कुछ ही दिनों बाद उसके आरिज के भारत आने की कहानी संदेह उत्पन्न करती है। उन्होंने कहा कि आज़मगढ़ के लापता युवकों के परिजन लगातार यह आशंका व्यक्त करते रहे हैं कि लापता युवक सुरक्ष-खुफिया एजेंसियों की गिरफ्त में हो सकते हैं और वह उन्हें अपनी सुविधा और ज़रूरत के हिसाब से गिरफ्तार होने या किसी इनकाउंटर में मारे जाने की बात कही जा सकती है।
    जिस तरह से थोड़े थोड़े समय के बाद आज़मगढ़ के फरार युवकों सलमान, शहज़ाद, असदुल्लाह अख्तर और अब आरिज़ खान को गिरफ्तार बताया गया उससे उनकी उस आशंका को बल मिलता है। इससे पहले 24 सितंबर 2008 को मुम्बई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के निर्देशानुसार अबू राशिद के परिजनों ने उसे संजरपुर से मुम्बई के लिए रवाना कर दिया था और उसके तुरंत बाद गांव मौजूद न्यूज़ चैनल ‘आज तक’ को भी इसकी सूचना दे दी थी लेकिन आज तक उसका पता नहीं चला और एजेंसियां उसे कभी पाकिस्तान में तो कभी सीरिया में आईएसआर्इएस के साथ होने की बात कहती हैं।
    रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि 2008 में होने वाले दिल्ली, अहमदाबाद और जयपुर के धमाकों के बाद बटला हाउस इनकाउंटर मामले में पुलिस की थ्योरी पर कई सवाल उठे थे जिनके जवाब अब तक नहीं मिल पाए हैं। उस हाई प्रोफाइल मामले में एजेंसियां अपने केस को बहुत पुख्ता करना चाहती हैं ताकि आरोपियों को अदालत से सज़ा दिलाना सुनिश्चित किया जा सके और अदालती फैसले के बाद कोई सवाल बाकी न रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की गिरफ्तारियों से जहां एक तरफ पहले से चल रही मुकदमों की प्रक्रिया बाधित कर आरोपियों के अभिभावकों की दिक्कतें बढ़ाई जा सकती हैं वहीं इस तरह की गिरफ्तारियों के बाद नए तथ्यों के सामने आने के नाम पर जांच एजेंसियों को सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल कर पहले से चल रहे मुकदमों में बाकी बच गई खामियों को ठीक करने का भी अवसर मिलता है।
    राजीव यादव ने कहा कि दिल्ली स्पेशल सेल के डीसीपी कुशवाहा का यह दावा विश्वसनीय नहीं लगता कि आरिज़ नई भर्तियां करने के लिए भारत आया था। इससे पहले दिल्ली स्पेशल सेल ने अब्दुस्सुबहान कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद यह दावा किया था कि उसे पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था और वह गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमला करना चाहता था। जाहिर सी बात है कि वह अकेला और केवल एक पिस्टल से इस काम को अंजाम नहीं दे सकता था लेकिन उसके बाद स्पेशल सेल ऐसी कोई बरामदगी या गिरफ्तारी नहीं की जिससे उसका दावा खारिज होता है। वहीं अब्दुस्सुबहान कुरैशी के गिरफ्तारी स्थल पर पत्रकारों को किसी प्रकार की फायरिंग के सबूत नहीं मिले और स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने ऐसी किसी घटना से अनिभिज्ञता जाहिर की। इसी तरह एक समझौते के तहत पाकिस्तान से भारत आत्मसमर्पण करने आए लियाकत अली शाह को दिल्ली स्पेशल सेल ने गिरफ्तार करने और दिल्ली में एक होटल से हथियार बरामद करने का दावा किया था जो बाद में झूठा साबित हुआ।

    #Rihai Manch

    Keep Reading

    Love blossomed on Facebook… a Russian girl arrived with 7 million (70 lakh) rupees—did the Indian man run off with the bag?

    फेसबुक से हुआ प्यार …रशियन लड़की लेकर आई 70 लाख, भारतीय लड़के ने बैग लेकर उड़ाया?

    Political upheaval at Jauljibi Mela: No sooner had CM Dhami left than an MLA turned the stage into an arena!

    जौलजीबी मेले में सियासी भूचाल: सीएम धामी के जाते ही विधायक ने मंच को अखाड़ा बना दिया!

    A touch of Bhojpuri at the Chhath festival in Bhatpara: Kallu gets Suvendu Adhikari to sing a Chhath song; the stage resonates with applause.

    भाटपारा के छठ महोत्सव में भोजपुरी का तड़का: कल्लू ने शुभेंदु अधिकारी से गवाया छठ गीत, तालियों से गूंजा मंच

    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    यूपी के 75 जिलों के 20% परिषदीय विद्यालयों में होगा सोशल ऑडिट, ₹20.93 करोड़ से अधिक का बजट तय

    IPS Aditi Singh and IAS Vivek Arya from Meerut will tie the knot today.

    मेरठ की IPS अदिति सिंह और IAS विवेक आर्य आज शादी के बंधन में बंधेंगे

    पैथोलॉजी लैब्स की मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कमीशनखोरी और आर्थिक शोषण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अपनाया कड़ा रुख

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Love blossomed on Facebook… a Russian girl arrived with 7 million (70 lakh) rupees—did the Indian man run off with the bag?

    फेसबुक से हुआ प्यार …रशियन लड़की लेकर आई 70 लाख, भारतीय लड़के ने बैग लेकर उड़ाया?

    November 14, 2026
    Political upheaval at Jauljibi Mela: No sooner had CM Dhami left than an MLA turned the stage into an arena!

    जौलजीबी मेले में सियासी भूचाल: सीएम धामी के जाते ही विधायक ने मंच को अखाड़ा बना दिया!

    November 14, 2026
    'Devi Vigyanam' will unveil a world of mysteries on December 4th.

    4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

    November 14, 2026

    दीपावली जश्न के बाद दम तोड़ता पर्यावरण

    November 14, 2026
    Quote: Your love and your behavior—that is the real magnet!

    Quote: असली चुंबक है तो आपका प्रेम और आपका व्यवहार!

    November 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading