फगवाड़ा,7 जनवरी, 2019: केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को सौर उर्जा से चलने वाली देश की पहली ड्राइवर रहित बस की सवारी की, जिसे पंजाब की लवली प्रोफेशेनल युनिवर्सिटी के छात्रों ने बनाया है।

श्री जावड़ेकर लवलीप्रोफेशन युनिवर्सिटी द्वारा आयोजित 106वें इण्डियन साइन्सकाॅन्ग्रेस में थे, जब उन्हें परिसर में बस की राईड ली।

इसके बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए श्री जावड़ेकर ने युनिवर्सिटी केे छात्रों की सराहना की, जिन्होंने ऐसे आधुनिक उत्पाद का निर्माण किया है। ‘‘इस तरह की पहलें ही हमारे देश को प्रगति के पथ पर ले सकती हैं।’’ उन्होंने कहा।






