Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    डिज़िटल मूविंग झांकी में श्याम चूड़ी बेचने आया…

    By August 27, 2019Updated:August 27, 2019 festival No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 779
    • फोर्थ डे डिज़िटल मूविंग झांकी: न्यू गणेशगंज अमीनाबाद रोड लखनऊ
    • झांकी में दिखा लखनऊ के कलाकारों का आस्था से सराबोर कला का अद्भुत संगम
    • चार धाम द्वार लखनऊ के घनश्याम अग्रवाल की कतकतियां एलईडी पैनलों, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा

    लखनऊ,27 अगस्त 2019: डिज़िटल मूविंग झांकी में आज चौथे दिन श्री कृष्ण की मनमोहक मनिहारी रूप की झांकी प्रदर्शित की गयी। संयोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की डिजिटल मूविंग झांकियों को विगत एक माह से लखनऊ के विजय वर्मा व सहयोगी कलाकारों के कठिन परिश्रम से तैयार की गई है, खास बात यह कि थीम इस तरह तैयार की गयी है मानों मथुरा, वृदांवन, बरसाना यहीं पर बसा हो। बता दें कि श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर डिजिटल मूविंग झांकियों की प्रस्तुति मित्तल परिवार की ओर से न्यू गणेशगंज अमीनाबाद रोड लखनऊ में भव्य आयोजन के साथ की जा रही है।

    झांकी संयोजक अनुपम मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीकृष्णजी का मनिहारी रूप की झांकी में जब श्रीकृष्ण ने ब्रज को छोड़ दिया तो पूरा ब्रज सुनसान सा हो गया था क्योंकि ब्रज के कण- कण में श्रीकृष्ण का वास है। अपने माता पिता, मित्रगण, गायों, राधा, गोपियों की याद उन्हें सताती रहती थी तथा मिलने के लिए व्याकुल रहते थे। वे उद्धव से कहते है कि उन्हें आत्मा से श्री राधा प्रिय हैं, गोपियां उनकी आत्मा में रहती हैं। कृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम से भरी है। उन्होंने तो श्रीकृष्ण के लिए तो लोक और परलोक दोनों छोड़ दिए है। वस्तुतः कृष्ण प्रेम के भूखे हैं। श्रीकृष्ण का मथुरा से ब्रज को लौटना इतना सरल भी नहीं था क्योंकि धर्म की स्थापना करना ही श्रीकृष्ण का ध्येय था। ये श्रीकृष्ण का ब्रज के प्रति प्रेम ही था कि वो स्वयं को रोक नहीं पाए और भेष बदलकर बरसाना पहुंच गए।

    श्रीकृष्ण ने मनिहारी का रूप बनाया और कंधे पर रंग बिरंगी चूड़ियों के गुच्छे, सर पर टोकरी लिए चूड़ी बेचने बरसाना पहुंच गए। गांव में आवाज लगाकर रंग-बिरंगी चूड़ियां बेचने लगे। तभी वहां राधा और गोपियों के संग रंग-बिरंगी चूड़िया खरीदने आई। राधा और गोपियों को चूड़ी बेचते समय श्रीकृष्ण ने देखा कि सभी गोपियों का विवाह हो चुका है लेकिन वो सुहाग के रंग की चूड़ियां नहीं खरीद रही थी बल्कि काला और श्याम रंग की चूड़ियां खरीद रही थी। जब श्रीकृष्ण ने राधा और गोपियों से इसका कारण पूछा तो उन्होंने सहजता से उत्तर दिया कि हम लाल, हरी और पीली रंग की चूड़ियां नहीं पहनेंगे हमें तो श्याम रंग की चूड़ी ही भाती है। जब श्रीकृष्ण राधाजी को चूड़ी पहनाने के लिए उनके हाथ को स्पर्श करते हैं तो राधाजी को समझने देर नहीं लगती कि ये तो श्रीकृष्ण ही हैं जिन्होंने छलिया का रूप धरा हैं।

    इसके साथ ही राधा कृष्ण का झूला, क्षीर सागर में शेषनाग पर लेटे हुए विष्णु व लक्ष्मी, 20 फुट ऊंचा शिवलिंग, अगस्त्य मुनि के मुख से जल अवतरण, राम दरबार, हनुमानजी के हदय से सियाराम के दर्शन, बंदर के संग करतब दिखाता मदारी की झांकी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। सैनिक वेशभूषा, नीले अश्व, धारा 370 हटाये जाने की खुशी में कश्मीर की पहाड़ियों के बीच लहराते तिरंगा, आग उगलते ड्रेगन के सेल्फी कार्नर भी बनाये गए है।

    बुधवार 28 अगस्त को गोवर्धन लीला की झांकी तथा सांस्कृतिक संध्या में नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा।

    पढ़े इससे सम्बंधित:

    https://shagunnewsindia.com/india-competition-to-take-selfie-shri-krishnas-tableau-of-manihari-form-will-be-displayed-on-august-27-44778-2/

    # shri-krishna-janmaastmi #happy krishna janmaustmi #डिज़िटल मूविंग झांकी #श्रीकृष्ण

    Keep Reading

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading