Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    ShagunBy ShagunJuly 18, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 11

    ग्राम प्रधानों के उत्पीड़न एवं पर जताई नाराजगी, मऊ में राजनीतिक संरक्षण में माफियागिरी पुनः नहीं पनपने देंगे:मंत्री श्री ए के शर्मा

    लखनऊ,18 जुलाई 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने जनपद मऊ में आपराधिक वसूली गैंग, भूमाफियाओं तथा राजनीतिक संरक्षण में पनप रही अवैध गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे तत्वों के विरुद्ध प्रभावी, निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जनपद में कानून का राज कायम रहे और किसी भी प्रकार की माफियागिरी दोबारा पनपने न पाए।

    मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति अथवा गिरोह को कानून अपने हाथ में लेने, अवैध वसूली करने, भूमि पर अवैध कब्जा करने अथवा भय और दबाव का वातावरण बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने का भ्रम है, तो प्रशासन निष्पक्षता के साथ कानून के अनुसार कार्रवाई करे और किसी भी दोषी को बख्शा न जाए।

    इसके साथ ही मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने अपने प्रतिनिधि के द्वारा जनपद की ग्राम पंचायतों के प्रधानों के उत्पीड़न पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं तथ्यों के आधार पर होनी ही चाहिए, लेकिन निराधार शिकायतों के आधार पर जनप्रतिनिधियों को बार-बार जांच के नाम पर परेशान करना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान ग्रामीण विकास व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उन्हें अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करने या दबाव में लाने का कोई भी प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

    मंत्री श्री शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। भूमाफियाओं, अवैध वसूली करने वाले गिरोहों तथा आम जनता और जनप्रतिनिधियों को भयभीत करने वाले तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि मऊ में सुशासन, सुरक्षा और विकास का वातावरण और अधिक मजबूत हो सके।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की नीति स्पष्ट है—अपराध और माफियागिरी के प्रति शून्य सहिष्णुता तथा ईमानदार जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के हितों की पूरी सुरक्षा। इसी भावना के अनुरूप प्रशासन पूरी निष्पक्षता और दृढ़ता के साथ कार्य करे।

    Shagun

    Keep Reading

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    July 18, 2026
    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    July 18, 2026
    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    July 18, 2026
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading