Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    जब विश्व भयाक्रांत था तब चमका बांदा का सितारा

    ShagunBy ShagunMarch 21, 2021Updated:March 21, 2021 Music 4 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    बांदा में सीपी दा को सम्मानित करते सांसद आर के सिंह पटेल साथ में बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ( फाइल फोटो)
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 754

    बुंदेलखंड में ज़ुबां पे छाया सिंगर सीपी दा का नाम, विदेशों में भी किया जा रहा है पसंद

    • राहुल गुप्ता

    21वीं सदी के दूसरे दशक का आगाज एक ऐसा वर्ष रहा जिसमें लगभग सात माह समूचे विश्व में भयाक्रांत अंधेरा रहा। सूरज निकलता जरूर था पर उम्मीदों की किरण धरा तक पहुंच ही नहीं पाती थीं।

    सात माह से अधिक लंबा तिमिर, जहां सबके आशा रूपी उजाले को अपने आगोश में सुलाने को आतुर था वहीं वीर भूमि बुंदेलखंड की धरा बांदा पर एक छिपी विलक्षण प्रतिभा का सितारा दुनिया को नजर आने लगा।

    सोशल मीडिया में बांदा जिले के अलावा देश व विदेश में इस सितारे के लिए लाइक और कमेंट की बौछारें होने लगीं।

    इस लंबे तिमिर के दरमियान यह सितारा लोगों के आनंद का स्रोत बन गया। जब पूरी धरा पे उम्मीद की किरणें सोयी हुई थीं उस वक्त कुछ नया कर गुजरने की प्रेरणा बन गया। एक सहृदय समाजसेवी कब आम से खास हो गया उसे पता ही नहीं चला। रातों-रात लोग उनकी आनन्द भरी कला के दीवाने हो गये।

    उस हस्ती का नाम अब यहां के बच्चों-बच्चों की ज़ुबां पर है। राह चलते किसी की भी नज़र जब बुंदेलखंड के चहेते इस नवोदित सितारे पर पड़ती है तो लोग सेल्फी लेकर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जरूर अटैच कर खुद को गौरवान्वित करते हुए अपने इस चहेते सितारे को सम्मान देते नज़र आते हैं। जिले का छात्रसंघ, नेतागण, व्यापारी और समाजसेवी सभी इस सहृदय नवोदित सितारे के समर्थन में हैं। तमाम राजनीतिक कार्यक्रमों में इनके शामिल हो जाने मात्र से भीड़ अपने आप एकत्रित होते देखी गयी है। बांदा की स्थानीय मीडिया में भी बांदा के अनमोल रत्नों में एक सीपी दा भी छाये हुए हैं।

    पेशे से सरकारी अध्यापक ( प्रधानाचार्य) हैं सीपी दा

    बहुत व्यस्तता होने के कारण वो अपने अंदर छिपी एक अन्य प्रतिभा को पहचान न सकें। कोरोना काल ने उन्हें अपने अंदर छिपी संगीत और गायन की प्रतिभा को निखारने का मौका दिया बस था कि इनके फैन्स और फालोवर्स की संख्या में लगातार इजाफा होता चला गया। सबसे विलक्षण बात यह है कि संगीत और गायन की अलग से कभी कोई शिक्षा नहीं ली यहां तक की बाथरूम सिंगर भी नहीं थे बस अचानक ही इस क्षेत्र में आकर लोगों को आनंदित कर रहे हैं। अपने माता-पिता श्रीमती पार्वती-श्री सियाराम जी का मान बढ़ाने के साथ- साथ अपनी जन्मस्थली का भी नाम रोशन कर रहे हैं।

    अन्य देशों में भी पसंद किए जा रहे हैं वीडियो

    शुरूआती दौर पे यही 4 अगस्त 2020 को जब इन्होंने पहला गाना ” फूलों का तारों का सबका कहना है” गाया तो इनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता गुप्ता जो कि बांदा जिले की अतर्रा तहसील से हैं, उन्होंने विश्व मंच ( सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म) में गाने के लिए प्रेरित किया। लेकिन शुरूआती दौर पर नये काम पे परेशानियां भी आती हैं। आस पास के लोग ताना मारते, कभी हंसते कभी चिढ़ाते। इन सबकी परवाह किए बगैर सीपी गुप्ता अपनी नयी दुनिया की धुन में रमे हुए आगे बढ़ते रहे। और बांदा की जनता धीरे-धीरे उन्हें प्यार से सीपी दा बुलाने लगी।

    कोरोना काल से पहले वो जहां व्यस्तता की जाल में उलझे थे, दुनिया को दु:ख देने वाले उस काल ने इन्हें सुलझना सिखा दिया। ईश्वर की दी हूई उपहार स्वरूप मानव जिंदगी को खुशमिजाजी से रहना सिखा दिया।गायन के साथ इनकी खुशमिजाजी भी लोगों को बहुत रास आ रही है।

    #बांदा #बुंदेलखंड
    Shagun

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    4 Comments

    1. यश on March 21, 2021 9:13 pm

      This article related to CP Da is really enjoyable. It is definitely a matter of pride for Bundelkhand and Banda. We too are residents of Bundelkhand, so this news gave us many times of happiness.

      Reply
    2. Ravendra singh on March 21, 2021 9:58 pm

      Badhai ho sir apko ap to chha rhe h God se hmari yhi prathna h ki ap aise ak sitare ki trh sare sansar me aise chamke👏🏻

      Reply
    3. Rahul on March 21, 2021 10:15 pm

      This article related to CP Da is really enjoyable. It is definitely a matter of pride for Bundelkhand and Banda. We too are residents of Bundelkhand, so this news gave us many times of happiness.

      Reply
    4. Theodora Pitonyak on March 24, 2021 10:19 pm

      Really good visual appeal on this site, I’d rate it 10 10.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading