- मानो या न मानो : भक्तों को दर्शन देते है दर्शन साई
- क्या ये वाकई साई भगवान् ही है?
लखनऊ, 01 अप्रैल 2019: मानो या न मानो! लेकिन यह सच है कि भगवान् अपने भक्त को किसी न किसी रूप में दर्शन देते हैं। यह फोटो एक वेबसाइट विज़िटर सुशील कुमार ने भेजी है जिसमें उन्होंने कहा कि यह फोटो मैंने होली वाले दिन एक सेल्फी के दौरान खींची है। उन्होंने कहा कि इस बार होली इक्कीस मार्च की थी और उस दिन गुरुवार का दिन था यानि साई भगवान् के व्रत का दिन, उन्होंने कहा कि उस दिन सबसे खास दिन यह भी था कि इस दिन मेरे बेटे का जन्मदिन था।
उन्होंने कहा कि सुबह पूरे विधि विधान से पूजा पाठ के बाद मैने अपनी मिसेस और बच्चों को होली का रंग लगाया और फिर अपने बच्चों के साथ होली खेलने बाहर निकल गया। बाहर मिलने वालों के बाद मै और मेरा बेटा और बेटी लखनऊ के ऐशबाग के मज़ार वाली पार्क में गए और वहां मैंने अपने बच्चों के साथ सेल्फी खीचना शुरू किया इस बीच हमने कई तस्वीरें ली और घर चले आएं बाद में जब हमने फोटो देखना शुरू किया तो उसमें यह फोटो कुछ अलग दिखी, जिसमें न तो मै और मेरे बच्चे दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह फोटो सेल्फी के चक्कर में ऊपर पेड़ की खींच गयी थी जिसमें हलके बैंगनी रंग की किरणों के बीच साई दर्शन देते दिख रहे हैं। ज़ूम कर फोटो देखने पर उनका आकार प्रकार साफ़ दिखाई दे रहा है। इस फोटो को हमने कई लोगों को दिखाया तो वह भी इस बात से इंकार नहीं कर सकें? आखिर में यह निर्णय लिया गया की इसे वेबसाइट पर पोस्ट के लिए भेजा जाये और विज़िटर ही तय करें कि यह सच है या कलर रिफ्लेक्शन ! अब आप इसे सच मानो या न मानो! यह आप पर निर्भर है।
नोट: शगुन न्यूज़ इंडिया डॉट कॉम इस फोटो की प्रमाणिकता पर कोई दावा नहीं करता है इस फोटो को प्रकाशित करने का उदेश्य सिर्फ भक्ति में शक्ति दिखाना है! जय साई राम ।। ॐ साई ॐ ।।







