लखनऊ, 05 नवंबर 2018: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय मैच भारत वेस्टइंडीज के बीच के 6 नवंबर को खेला जायेगा। इस बीच कल होने वाले T-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए दोनों टीमें पहुंची लखनऊ, बता दें कि अपने चहेते खिलाड़ियों को देखने के लिए आज अमौसी एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फोटो: आज़म हुसैन



टेस्ट और वनडे में अपना दबदबा कायम रखने के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी को पहले मैच में ही कड़ी शिकस्त देने वाली भारतीय टीम मंगलवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना विजय अभियान जारी रखकर श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी।







