Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

     भारत का 622 का एवरेस्ट, श्रीलंका को दो झटके

    ShagunBy ShagunAugust 4, 2017 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 696

    कोलंबो, चेतेश्वर पुजारा (133)और अजिंक्या रहाणे(132) के जोरदार शतकों के बाद रविचंद्रन अश्विन(54) ,रिद्धिमान साहा (67) तथा रवींद्र जडेजा (नाबाद 70) के अर्धशतकों के दम पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को नौ विकेट पर 622 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।

    श्रीलंका ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोकर 50 रन बना लिए। श्रीलंका अभी भारत के स्कोर से 572 रन पीछे है। श्रीलंका की पारी में गिरे दोनों आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने झटके। अश्विन ने श्रीलंकाई पारी का दूसरा ओवर डाला और मोहम्मद शमी के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की।

    अश्विन ने उपुल तरंगा (0) को दूसरे ही ओवर में लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया और फिर दूसरे ओपनर दिमुथ करूणारत्ने (25) को अजिंक्या रहाणे के हाथों लपकवा दिया। अश्विन ने 38 रन पर दो विकेट लिए। स्टंप्स के समय कुशल मेंडिस 16 और कप्तान दिनेश चांडीमल आठ रन बनाकर क्रीज पर थे।

    इससे पहले भारत ने इस तरह लगातार दूसरे टेस्ट में 600 का स्कोर बनाया। भारत ने गाले टेस्ट की पहली पारी में 600 रन बनाये थे और यहां उसने 622 के आंकड़े पर अपनी पारी घोषित कर दी। भारत का श्रीलंका की जमीन पर यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने जुलाई 2010 में कोलंबो में ही श्रीलंका के खिलाफ 707 रन का स्कोर बनाया था।

    # india srilanka test
    Shagun

    Keep Reading

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    June 24, 2026
    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    June 24, 2026
    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    June 24, 2026

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading