Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    इस बार टूटे दिल फिर जुडेंगें वेलेंटाइन डे पर

    By February 6, 2019Updated:February 7, 2019 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    google
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 611

    फरवरी का महीना आते ही युवा मन में गुदगुदाहट होने लगती है। कड़कड़ाती सर्दी धीरे-धीरे गुलाबी होने लगती है। दूसरा सप्ताह आते-आते वैलेंटाइन डे का शोर मच जाता है। कारण, सात फरवरी से वेलेंटाइन वीक शुरू हो जाता है। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। वेलेंटाइन डे मतलब प्यार का इजहार का दिन। इसका युवा बेसब्री से इंतजार करते हैं।

    कहने को तो वेलेंटाइन प्यार-मोहब्बत का दिन होता है। प्रेमी-जोड़े एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं, लेकिन, इस मौके को खास और यादगार बनाने के लिए प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं। कहने को तो प्यार का कोई मोल नहीं होता, लेकिन प्यार के इस त्योहार को कारोबार से जोड़ कर देखा जाता है। कारोबारी बेसब्री से इस मौके का इंतजार करते हैं।

    07 फरवरीः रोज डे
    लड़कियों को गुलाब का फूल काफी पसंद है। इस दिन आप अपनी प्रेमिका या किसी भी लड़की को गुलाब का फूल दे कर उसे खुश कर सकते हैं। गुलाब के खूबसूरत बुके भी काफी चलन में है, लेकिन सच्चे प्यार के लिए एक गुलाब भी काफी है।

    08 फरवरी: प्रपोज डे
    प्यार से शादी की दहलीज तक पहुंच चुके प्रेमी युगल तो खुशी-खुशी यह हफ्ता मना ही लेते हैं। पर उनका क्या जो अभी तक अपने दिल के अरमान किसी तक पहुंचा ही नहीं पाये। अगर आप भी इन लोगों में से हैं तो प्रपोज डे पर आप हिम्मत करें और उस लड़की से दिल की बात बोल दीजिए। जरुरी नहीं कि जबाव 100 फीसदी हां हो पर उसकी हां की संभावना ज्यादा होगी।

    09 फरवरीः चॉकलेट डे
    प्यार के इस मौसम में मीठी-मीठी चॉकलेट हो जाये तो सोने पर सुहागा हो जाय। आपकी गर्लफ्रेंड के लिए अपनी पसंद की चॉकलेट ले जा सकते हैं, जिसे देखते ही उसके मुंह में पानी आ जाय। बाजार में केश्यू, नट्स, सिल्क, मिल्क चॉकलेट के तमाम तरह की चॉकलेट मिलती है. इसे आप चॉकलेट डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को दे सकते हैैं।

    10 फरवरीः टेडी बियर डे
    जब आप सामने न हो तो वह किस से बात करे और दिल की बात बोले। इसके लिए गर्लफ्रेंड को दीजिए एक रुई सा मुलायम टेडी बियर। जिसको वह अपने रूम में शो पीस की तरह तो रख ही सके साथ ही आप को टेडी समझ कर उस से अपनी बात भी कह सके। इसके लिए टेडी बियर डे सबसे अच्छा दिन है।

    11 फरवरीः प्रॉमिस डे
    इस वेलेंटाइन वीक अगर आप को लगे कि आप को अपनी प्रेमिका में एक जीवन साथी मिल गया है, तो उससे एक वादा कीजिए। हालांकि वादा करने और निभाने में काफी अंतर होता है, पर वाकई अगर अपने प्रेम संबंध को लेकर आप गंभीर हैं तो यह दिन आप कोई खास वादा कर सकते हैं। प्रॉमिस डे इसी के लिए है।

    12 फरवरीः हग डे
    अपने प्रेमी को गले लगा कर जो सुकून मिलता है, वह आपके दिमाग में चल रही सभी चिंताओं को पल में मिटा देता है। अपने प्रेमी को इस दिन गले लगा कर जरूर बतायें कि वह आपकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखते हैं। इससे आपके प्यार को बल मिलेगा। आपसी सामंजस्य व विश्वास भी बढ़ेगा।

    13 फरवरीः किस डे
    प्रेम संबंध में एक चुंबन के मायने काफी महत्वपूर्ण होते हैं। सही समय पर यह आपके संबंध को सशक्त कर सकते हैं, तो गलत समय पर आपके गाल पर एक चोट भी बन सकते हैं। तो सही मौका देखिये और एक किस दे किस डे मनायें। यह प्यार के इजहार की पराकाष्ठा है। यह आपके प्यार का मुहर है।

    14 फरवरीः वेलेंटाइन डे
    वेलेंटाइन डे वीक का अंतिम दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन कुछ खास करना आपकी जिम्मेदारी है। चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड को एक कॉफी पर लेकर चले जायें या किसी रेस्तरां में साथ खाना खायें। इसके अलावा पार्क या मंदिर में भी घूमने जाया जा सकता है। इस दौरान खुल कर दिल की बात करें।

    Keep Reading

    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    The True Essence of Devotion: A Scripturally Prescribed 'Bada Mangal' Bhandara at Shri Shakti Dham Ashram

    भक्ति का सच्चा स्वरूप: श्री शक्ति धाम आश्रम में शास्त्रोक्त ‘बड़ा मंगल’ भंडारा

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Anil Bhushan Chaturvedi Assumes Charge as Acting Director of Basic Education

    अनिल भूषण चतुर्वेदी ने संभाली प्रभारी शिक्षा निदेशक बेसिक की जिम्मेदारी

    CM Yogi's Strict Action: Knife Attacks Under the Guise of Friendship Will Not Be Tolerated!

    सीएम योगी का सख्त एक्शन: दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी बर्दाश्त नहीं!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    ट्रंप भारी उलझन में: MAGA का भविष्य कौन संभालेगा, वेंस पर शक या रूबियो को मौका?

    June 3, 2026
    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    June 3, 2026

    योगी का जन्मदिन “महिलाओं का सुरक्षा दिवस”

    June 3, 2026
    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    June 3, 2026

    मध्य एशिया का नया वित्तीय केंद्र तमची एसएफआईटी ने अपना पहला व्यापार केंद्र खोला

    June 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading