हरियाणा में सरकार के विश्वास मत प्रस्ताव हासिल करने के बाद से किसान विधायकों से और अधिक नाराज हो गए हैं। किसानों की तीन सौ अधिक शहादत और तीनों कृषि बिल पर कोई समाधान न निकलने से नाराज किसानो ने आज विधायक को अल्टीमेटम उनके घर के सामने ही दे दिया।
https://youtu.be/B8yMiv8G400
बता दें कि आज एमएलए असीम गोयल के घर के बाहर जाकर किसानों नें खुली चेतावनी दे दी है कि यदि दम है तो किसी गांव में प्रोग्राम करके दिखाना, अगर आपका प्रोग्राम होने दिया तो हमे किसान न कहना। इस चेतावनी का वीडिओ भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि किसानों का समूह विधायक के घर को घेरे है और माइक और लाऊड स्पीकर के माध्यम से सरेआम अपनी बात उन तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है जिसमें काफी संख्या में लोग खड़े हुए हैं और लोग उन किसानों को सुन रहे हैं।
इस मामले को देखते हुए जिला प्रशासन और अधिक चौकन्ना हो गया है और विधायक के लिए सुरक्षा के इंतजाम और बढ़ा दिए हैं।







