कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ आज हो सकती है हल्की बारिश
लखनऊ,25 जून 2019: राजधानी लखनऊ में हल्की बारिश की उमस से उबल गए लोग इस दौरान कड़कड़ी धूप में लोग भीषण गर्मी से पसीना पोंछते रहे। बता दें कि सोमवार को शहर के कई स्थानों पर बरसात हुई तो कई क्षेत्रों के लोग बरसात का इंतजार ही करते रहे। उमस भरी गर्मी से लखनऊ के तापमान में भी बढ़ोतरी हुयी।

मौसम विभाग के अनुसार उमस भरी गर्मी के साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सोमवार को शाहजहांपुर में सर्वाधिक 43 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा बरेली में19. 08 मिमी, हरदोई में 16. 02 मिमी, हमीरपुर में 14 मिमी, कानपुर में छह मिमी, झांसी में 2. 02 और बांदा में दो मिमी बारिश हुई जबकि लखनऊ, औरेया में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना है।







