मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही, हो कहीं भी आग लेकिन आग जलनी चाहिए। दुष्यंत कुमार जी का ये शेर बार -बार याद दिलाता है कि नौकरी और रोजगार देने का वादा करने वाली बीजेपी सरकार ने किस कदर युवाओं को ठगा है कहीं युवा रोजगार मांगने के नाम पर सरकार द्वारा लाठी से नवाजा जाता है तो कि कहीं बेरोजगारी दूर करने की बात पर उसकी आवाज़ दबा दी जाती है। यह बातें प्रिंयका गाँधी ने एक ट्वीट के मद्धम से कहीं।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर युवाओं के पक्ष में अपनी बात कहकर सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि युवा नौकरी की माँग करते हैं और यूपी सरकार भर्तियों को 5 साल के लिए संविदा पर रखने का प्रस्ताव ला देती है। ये जले पर नमक छिड़ककर युवाओं को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने लिखा कि गुजरात में यही फिक्स पे सिस्टम है। वर्षों सैलरी नहीं बढ़ती, परमानेंट नहीं करते। उन्होंने कहा कि हम युवाओं का आत्मसम्मान नहीं छीनने देंगे।







