लोगों ने किया फील गुड ठण्ड का अहसास, 8.8 डिग्री लुढ़का पारा,
लखनऊ, 25 जुलाई 2019: भारी उमस भरे दिन 22 और 23 जुलाई के बाद आखिरकार 24 जुलाई से सावन के मौसम में बादलों ने जबरदस्त समां बांधा और गरज चमक के साथ जमकर देर रात तक बरसे, आज 25 जुलाई को दिन में जब हल्के बादल छँटें, लेकिन फिर थोड़ी देर बाद बदली छा गयी और हलकी फुंहारों ने समां सुहाना कर दिया। ऐसे में लोगों ने पार्क और ऐतहासिक जगह पर जाकर मौसम का जमकर एन्जॉय किया।
बता दें कि शहर में मंगलवार देर रात गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश बुधवार दिनभर चलती रही। इस दौरान रात 8:30 बजे तक कुल 60 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं, दिन के पारे में 8.8 डिग्री की गिरावट आई। शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री था, जो बुधवार को लुढ़क कर 28.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, रात का पारा भी 5.3 डिग्री की गिरावट संग 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
चेतावनी: इस जगहों पर हो सकती है भारी बारिश:
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन और आसपास के हिस्सों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।







