लखनऊ, 08 जून 2019: यह तस्वीर लखनऊ के ऐशबाग स्थित मज़ार वाली पार्क के अंदर बने एक जर्जर ट्यूबवेल की है जहाँ रोजाना न जाने कितने बच्चे क्रिकेट और फुटबाल खेलते हैं। उन्हें क्रिकेट के स्टंप के लिए जब विकेट बनाना होता है तो वह इस जर्जर ट्यूबवेल से ईट निकाल कर विकेट बनाकर खेल लेते हैं और पार्क में ईट छोड़ कर चले जाते है।

जिसे स्थानीय लोग उठा ले जाते हैं, लेकिन गौर करने वाली बात यह हैं कि इस जर्जर ट्यूबवेल कि दीवार से ईट निकलने से इसका एक हिस्सा ढह गया है और यदि यही हाल जारी रहा तो शीघ्र ही कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। लोगों से बात करने पर पता चला कि स्थानीय पार्षद से लेकर सम्बंधित अधिकारीयों तक इसकी शिकायत की गयी लेकिन न तो उजाड़ पार्क बनी और न ही जर्जर ट्यूबवेल का किसी ने पुरसाहाल लिया?







