गर्मी का मौसम है ऐसे में विदा ले रहे फलों का उनके जाने से पहले फ़ायदा लेकर शरीर को तरोताज़ा रख सकते हैं। गर्मियों में अंगूर की लस्सी पीने से स्वास्थ्य सही रहता है। ये दिमाग को ठंडा और तरोताजा रखती है। अंगूर की लस्सी को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। बता दें कि अंगूर की लस्सी को पंजाब में पारंपरिक हर्बल ड्रिंक्स के रूप में बहुत पसंद किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं अंगूर की लस्सी बनाने की विधि….!
सामग्री :
250 ग्राम ताजा दही
200 ग्राम अंगूर
40 ग्राम चीनी
भुना जीरा
बर्फ का चूरा (एक कप)
चुटकी भर नमक
विधि :
- सबसे पहले अंगूर को धो लें, अब दही में अंगूर, चीनी, बर्फ का चूरा और नमक मिलाकर मिक्सी में ब्लेंड कर लें।
- इसके बाद ऊपर से भुना हुआ जीरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गिलास में भरकर लाजवाव अंगूरी लस्सी पेश करें।







