ट्रंप ने ठुकराया मोदी का निमंत्रण
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2018: अगले साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुख्य अतिथि के तौर पर भारत नहीं आएंगे। उन्होंने मोदी सरकार के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। हाल ही में अमेरिकी अधिकारियों ने इस संबंध में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को एक पत्र सौंपा है। जिसमें ट्रंप के भारत आने में असमर्थता जताई गयी है। 26 जनवरी से कुछ दिन पहले या उसके ठीक बाद अमेरिका में कुछ राजनीतिक कार्यक्रम और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक महत्वपूर्ण संबोधन है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इसी कारण राष्ट्रपति ट्रंप भारत नहीं जा सकते हैं।







