रखे सेहत का ख्याल
नई दिल्ली, 27 जुलाई 2018: सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण आज रात 27 जुलाई को देश भर में दिखाई देगा। चंद्रमा का रंग हल्का लाल होगा। इस खगोलीय घटना को ब्लड मून कहा गया है। यह चंद्रग्रहण भारत के अलावा दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, पश्चिम एशिया और मध्य एशिया के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा।
बताया जाता है कि यह चंद्रग्रहण 11:00 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगा। ग्रहण का काल 103 मिनट तक चलेगा। आज गुरु पूर्णिमा है और सभी शुभ कार्य सूतक काल से पहले कर लें।
चंद्रग्रहण के चलते आज सभी मंदिरों के कपाट दिन में ही बंद कर दिए गए हैं। आज बाबा विश्वनाथ मंदिर और बद्रीनाथ और उज्जैन के महाकाल मंदिर के कपाट भी आज दिन में ही 12:30 बंद कर दिए गए।
साधारण आँखों से भी देख सकते हैं चंद्रग्रहण:
27 जुलाई को पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया के मध्य हिस्से से होकर गुजरेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा जब पृथ्वी की छाया से होकर गुजरता है तो वह चमकीले नारंगी रंग से लाल रंग का हो जाता है और एक दुर्लभ घटना के तहत गहरे भूरे रंग से और अधिक गहरा हो जाता है। यही कारण है कि पूर्ण चंद्र ग्रहण लगता है और उस समय इसे ब्लड मून कहा जाता है। इस खगोलीय घटना को आप साधारण आँखों से भी देख सकते हैं। इसको देखने के लिए आपको किसी खास उपकरण कि जरूरत नहीं।
1 घंटे 54 मिनट का होगा चंद्र ग्रहण
आज लगने वाले इस चंद्र ग्रहण पर दुनिया भर की निगाहें टिकी रहेंगी। पूर्ण चंद्र ग्रहण 1 घंटे 54 मिनट का, जबकि आंशिक ग्रहण एक घंटे से ज्यादा समय का होगा।







